अमरीका-इस्रायल सहयोग अटूट किलेबंदी मे सुरक्षित – अमरिकी प्रतिनिधि सदन की अध्यक्षा नैन्सी पेलोसी

जेरूसलम – ‘अमरीका और इस्रायल का सुरक्षा सहयोग अटूट किलेबंदी में सुरक्षित है| ईरान ने इस क्षेत्र में खड़े किए आतंकवाद और परमाणु गतिविधियों के विरोध में भी अमरीका और इस्रायल एकजूट से लड़ रहे हैं| ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पूरे विश्‍व को खतरा बना है’, इन शब्दों में अमरिकी जनप्रतिनिधि सदन की अध्यक्षा नैन्सी पैलोसी ने इस्रायल को आश्‍वस्त किया| अमरीका का बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की दिशा में तेज़ कदम बढ़ा रहा है और ऐसें में पेलोसी इस्रायल का दौरा करतीं देखी जा रही हैं|

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पिछले आठ महीनों से ईरान और युरोपीय देशों की परमाणु समझौते पर बातचीत जारी हैं| ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए बायडेन प्रशासन ने कुछ प्रस्ताव पेश किए हैं और अगले कुछ दिनों में यह समझौता होगा, ऐसीं खबरें प्राप्त हो रही हैं| तभी, इस्रायल के राजनीतिक अधिकारियों ने भी मंगलवार को वियना की यात्रा की, ऐसा इस्रायली माध्यमों का कहना है|

cooperation-us-israelवियना में हुई चर्चा में इस्रायल किसी भी तरह से शामिल नहीं हुआ है| इसके साथ ही ईरान को परमाणु बम का निर्माण करने से रोक ना सकनेवाला परमाणु समझौता इस्रायल को मंजूर ना होने की बात इस्रायल ने पहले ही स्पष्ट की थी| ईरान को रोकने के लिए इस्रायल किसी भी समझौते में फंसेगा नहीं, यह इशारा इस्रायली नेताओं ने दिया था| ऐसी स्थिति में इस्रायली राजनीतिक अधिकारियों की वियना यात्रा चर्चा का विषय बना है|

बुधवार दोपहर के समय अमरिकी संसद के प्रतिनिधी सदन की अध्यक्षा नैन्सी पेलोसी इस्रायल पहुँचीं| पेलोसी अमरीका की शासक डेमोक्रैट पार्टी की वरिष्ठ सिनेटर हैं और उनके साथ डेमोक्रैट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी इस्रायल यात्रा के लिए दाखिल हुआ है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन, ईरान को परमाणु बम का निर्माण करने से रोकने के लिए बाध्य होने का बयान पेलोसी ने किया|

‘एक-दूसरें की सुरक्षा, आर्थिक हितसंबंध, समान मूल्य और जनतंत्र के प्रति बनी प्रतिबद्धता को लेकर अमरीका और इस्रायल के संबंध अटूट हैं’, ऐसा पेलोसी ने इस्रायली संसद में किए भाषण में कहा| साथ ही पैलेस्टिन के निर्माण के मुद्दे पर भी बायडेन प्रशासन प्रतिबद्ध होने की जानकारी पेलोसी ने साझा की| उसी के साथ, पैलेस्टिन की रोकी हुई निधि भी जल्द ही उसे प्रदान करने का ऐलान पेलोसी ने किया| इसके लिए पेलोसी और अन्य डेमोक्रैट सदस्य पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे|

ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत और पैलेस्टिन के मुद्दे पर बायडेन प्रशासन और इस्रायल के विचारों में समानता ना होने का दावा इस्रायली एवं अन्तर्राष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं| बायडेन प्रशासन ने परमाणु समझौते के लिए ईरान को दिया हुआ प्रस्ताव मंजूर ना होने की बात इस्रायल ने पहले ही स्पष्ट की थी| अमरीका के विपक्षी नेता भी बायडेन प्रशासन के फैसलों का विरोध कर रहे हैं और इस्रायल की सुरक्षा का मुद्दा रेखांकित कर रहे हैं|

दो दिन पहलें अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता लिंडसे ग्रैहम ने इस्रायल का दौरा करके प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, विदेशमंत्री येर लैपिड, रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ एवं पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू से मुलाकात की थी| ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ‘सुरक्षा कड़ी’ बनाने की आवश्यकता ग्रैहम ने जताई थी| साथ ही कोई भी समझौता इस्रायल को आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करने से रोक नहीं सकता, इस भूमिका का ग्रैहम ने समर्थन किया था| इस्रायल के विनाश की कोशिश करना यानी अमरीका से युद्ध करने का ऐलान करने जैसा ही होगा, यह इशारा भी ग्रैहम ने दिया था| ग्रैहम के इस दौरे के बाद इस्रायल के प्रधानमंत्री बेनेट शीघ्रता से बहरीन की यात्रा करने पहुँचे थे, इस ओर भी इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

इसी बीच, वियना की चर्चा के दौरान यह समझौता हुआ, तो भी ईरान को परमाणु बम का निर्माण करने से रोक नहीं सकते, ऐसें दावे बायडेन प्रशासन के अधिकारी ही कर रहे हैं| संभावित समझौते के बाद भी ईरान कुछ ही हफ्तों में परमाणु बम के लिए आवश्यक सामान का जमावड़ा कर सकता है, यह दावा बायडेन प्रशासन ने नियुक्त किए अधिकारी रॉब मैली और राष्ट्रीय सुरक्षा समिती के दूत ब्रेट मैगर्क ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.