ईरान का परमाणु समझौता अंतिम चरण में होने के दौरान इस्रायल के साथ खाड़ी देशों को भरोसा दिलाने के लिए अमरीका की कोशिश

जेरूसलम – ईरान और पश्‍चिमी देश परमाणु समझौते के बहुत करीब पहुँचे दिख रहे हैं| इसी के साथ रशिया और ईरान के खिलाफ खाड़ी देश बेचैन भी हैं| उन्हें भरोसे दिलाने के लिए अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्किंकन ने इस्रायल की ओर रुख किया है| इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड के साथ वार्तापरिषद में बोलते समय उन्होंने भरोसा दिलाया कि, इस्रायल की तरह अमरीका भी ईरान को परमाणु हथियारों से सज्जित करना नहीं चाहती| तो, इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, हमारा देश ईरान के परमाणु समझौते से बाध्य नहीं है और ईरान के खतरे के खिलाफ इस्रायल कोई भी कार्रवाई कर सकता है|

iran-nuclear-gulf-israel-usअमरीका और पश्‍चिमी देशों ने सन २०१५ में ईरान के साथ किया हुआ परमाणु समझौता सन २०१८ में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने खत्म करके इससे पीछे हटे थे| इस समझौते का इस्तेमाल करके ईरान परमाणु बम बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, यह आरोप अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लगाया था| लेकिन, ज्यो बायडेन अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद यह परमाणु समझौता दोबारा करने की कोशिश शुरू हुई| जल्द ही यह समझौता होगा, ऐसे दावे किए जा रहे हैं| इसके लिए यूरोपिय देशों के वरिष्ठ राजनीतिक अधिकारी ईरान पहुँचे हैं, यह वृत्त है|

इसके बावजूद नए परमाणु समझौते का पुरा ब्यौरा अभी भी सामने नहीं आया हैं| ऐसी स्थिति में अमरीका और पश्‍चिमी देशों के ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की पृष्ठभूमि पर इजिप्ट, संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को और बहरीन के विदेशमंत्री इस्रायल से बातचीत करेंगे| इस्रायल में होनेवाली यह परिषद ऐतिहासिक होगी, यह ऐलान इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने किया| इसका काफी बड़ा दबाव अमरीका पर पड़ता हुआ दिख रहा है| इसी कारण अमरीका के विदेशमंत्री ब्लिंकन इस्रायल जाकर ईरान के परमाणु समझौते को लेकर इस देश को आश्‍वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं|

किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार से सज्जित नहीं होने देंगे, इस पर अमरीका कायम है| इसी कारण अमरीका ने ईरान से परमाणु समझौता करने के लिए पहल की और इस समझौते से ईरान का परमाणु कार्यक्रम एक दायरे में बंद हो जाएगा, यह दावा ब्लिंकन ने किया| लेकिन, उन्होंने ईरान के परमाणु समझौते का किया हुआ समर्थन इस्रायल को मंजूर ना होने की बात स्पष्ट हुई|

इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने अमरीका और पश्‍चिमी देश ईरान के साथ कर रहे परमाणु समझौते से इस्रायल बाध्य ना होने का इशारा दिया है| इसके अलावा ईरान से खतरा हुआ तो इस्रायल आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज़ाद है| क्योंकि, इस्रायल को ईरान से खतरा वैचारिक स्तर का नहीं, बल्कि ईरान ने इस्रायल को नष्ट करने की धमकियॉं दीं थी, इसकी याद इस्रायली विदेशमंत्री ने ताज़ा की|

कुछ भी हो जाए तब भी ईरान को परमाणु हथियारों से सज्जित होने नहीं दिया जाएगा| इसके लिए इस्रायल कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार होने का इशारा इस देश के नेताओं ने बार-बार दिया था| ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए इस्रायल सैन्य कार्रवाई का विकल्प अपनाने के लिए भी हिचकिचाएगा नहीं, ऐसा इशारा प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी दिया था| अमरीका ईरान से परमाणु समझौता करके काफी बड़ी भूल कर रही है, इसका अहसास इस्रायल लगातार दिलाता आ रहा है| ऐसी स्थिति में इस्रायल समेत ईरान विरोधि खाड़ी देशों को इस परमाणु समझौते पर समझाना अमरीका के लिए अधिक कठिन हो रहा हैं| विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन के इस इस्रायल यात्रा में यह बात फिर से स्पष्ट हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.