येमन के हौथी विद्रोहियों का ‘अंडरसी केबल्स’ पर हुआ हमला – यूरोप से एशिया की इंटरनेट सेवा बाधित होने का खतरा

तेल अवीव – येमन के हौथी विद्रोहियों ने ‘रेड सी’ के क्षेत्र में ‘अंडरसी केबल्स’ पर हमला करके इंटरनेट नेटवर्क को नुकसान पहुंचाया है। पिछले चार महीनों से इस समुद्री क्षेत्र में सफर कर रहे व्यापारी, यात्री और नौसेना के जहाजों को लक्ष्य कर रहे हौथी ने अब अंडरसी केबल्स को टार्गेट करने की खबर इस्रायली वृत्तसंस्था ने साझा की। इससे यूरोप से खाड़ी और एशियाई देशों में इंटरनेट सेवा बाधित होने का खतरा बढ़ने का दावा इस वृत्तसंस्था ने किया है। लगभग दो हफ्ते पहले ही हौथी के विद्रोहियों ने इन अंडरसी केबल्स पर हमले करने की धमकी दी थी।

‘एशिया-अफ्रीका-यूरोप-१’ या ‘एएई-१’ कहे जा रहे ‘एएई-१’ अंडरसी केबल्स को हौथी ने लक्ष्य किया। सीकॉम, यूरोप इंडिया गेटवे (ईआईजी) और ‘टीजीएन सिस्टम’ इन कंपनियों ने इस अंडरसी केबल्स नेटवर्क का निर्माण किया था। पूर्व एशिया को इजिप्ट के रास्ते यूरोप से जोड़ने वाले अंडरसी केबल्स को ‘एएई-१’ से जाना जाता है।येमन के हौथी विद्रोहियों का ‘अंडरसी केबल्स’ पर हुआ हमला - यूरोप से एशिया की इंटरनेट सेवा बाधित होने का खतरा यूरोप के अधिकांश देशों के साथ ही भारत, सौदी अरब, यूएई, इजिप्ट यह देश भी इसी ‘एएई-१’ से जुड़े हैं। इसके अलावा चीन, पाकिस्तान और कतर भी इन केबल्स के ज़रिये इंटरनेट सेवा का लाभ उठा रहा है।

इस दौरान यूरोप सहित अफ्रीका और एशियाई देशों से जुड़ी चार अंडरसी केबल्स पर विद्रोहियों ने हमले किए। इनका इस्तेमाल यूरोप, अफ्रीका सहित भारत भी कर रहा था। इससे इन हमलों के ज़रिये हौथी विद्रोहियों ने यूरोप, अफ्रीका सहित भारत को भी नुकसान पहुंचाया है, ऐसा दावा ‘ग्लोब्स’ नामक इस्रायली वृत्तसंस्था ने किया। सौदी अरब और जिबौती के बीच में मौजूद केबल्स को हौथी ने लक्ष्य किया है, ऐसा इस्रायली वृत्तसंस्था का कहना है।

रेड सी में लगाए इन अंडरसी केबल्स पर विश्व का करीबन १७ प्रतिशत इंटरनेट ट्रैफिक निर्भर है। इसका इस्तेमाल भारत, सौदी और यूएई जैसे विश्व के विकासशील देश कर रहे हैं। इससे इन अंडरसी केबल्स पर हमला करके हौथी विद्रोही मित्र देशों की घेराबंदी करती देखी जा रही है। यूरोप से एशिया के बीच में वर्ष २०१७ में लगाए इन ‘अंडरसी केबल्स’ से प्रति सेकंड ४० टेराबाईट डाटा प्रवाहित होता है। खाड़ी, अफ्रीकी एवं भारत इसका बड़ा इस्तेमाल कर रहे हैं। येमन के हौथी विद्रोहियों का ‘अंडरसी केबल्स’ पर हुआ हमला - यूरोप से एशिया की इंटरनेट सेवा बाधित होने का खतराइसी कारण से इन देशों को लक्ष्य करने के लिए हौथी ने बिल्कुल इन्हीं केबल्स को नुकसान पहुंचाया होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

कुछ दिन पहले ही येमन के हौथी विद्रोहियों ने अंडरसी केबल्स पर हमले करने की धमकी दी थी। इस्रायल ने गाजा में शुरू की हुई सैन्य कार्रवाई के जवाब में हौथी ने रेड सी में हमले करना शुरू किया था। इन हमलों को रोकना है तो इस्रायल गाजा से पीछे हटे, ऐसी मांग हौथी ने रखी थी। इसके साथ ही अंडरसी केबल्स पर हमला करने की धमकी देते समय भी हौथी ने अपनी यही मांग आगे की थी।

इस बीच अंडरसी केबल्स पर हुए हमलों पर हौथी के विद्रोहियों ने प्रतिक्रिया नही दी है। लेकिन, दूसरी ओर रेड सी के क्षेत्र मे अमेरिका और हौथी विद्रोहियों का संघर्ष शुरू है। हौथी विद्रोहियों ने इस समुद्री क्षेत्र से सफर कर रहे अमेरिकी जहाज को लक्ष्य करने की कोशिश की। लेकिन, अमेरिका ने येमन पर हमले करके हौथी को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। साथ ही हौथी ने रेड सी की दिशा में दागे चार मिसाइल और दो ड्रोन सफलता के साथ नष्ट करने का ऐलान अमेरिका ने किया।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.