अमरीका-ईरान परमाणु समझौते का विरोध किए बिना इस्रायल नहीं रहेगा

जेरूसलम – अगले कुछ ही दिनों में परमाणु समझौता होगा, ऐसें संकेत अमरीका और ईरान दे रहे हैं| ईरान ने अधिक गंभीरता से कोशिश की तो यह समझौता जल्द होगा, ऐसा बायडेन प्रशासन नेकहा हैं| लेकिन, यह समझौता हुआ तो इसका तीव्रता से विरोध करने की तैयारी इस्रायल ने जुटाई हैं| म्युनिक में शुरू सुरक्षा परिषद में इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ इस परमाणु समझौते पर इस्रायल की भूमिका रख सकते हैं, यह दावा हो रहा हैं|

अमरीका-ईरान परमाणु समझौते का विरोध किए बिना इस्रायल नहीं रहेगाअमरीका और ईरान के विदेश मंत्रालय ने दो दिन पहलें वियना की बैठक में परमाणु समझौता होगा, यह विश्‍वास जताया| इस बातचीत के में बड़ी प्रगति हुई हैं और अगले कुछ ही दिनों में परमाणु समझौता मुमकिन होने का बयान बायडेन प्रशासन ड़टकर कह रहा हैं| साथ ही इस परमाणु समझौते के लिए अमरीका और ईरान की अपनी अपनी मॉंगों पर चर्चा होने की खबर भी सामने आयी थी|

वियना में जारी बैठक में हुई गतिविधियॉं और अमरीका एवं ईरान ने दर्ज़ की हुई प्रतिक्रियाओं पर इस्रायल ने अभी किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया हैं| लेकिन, इस्रायली माध्यमों ने सरकारी सूत्रों के दाखिले से इस परमाणु समझौते का इस्रायल बड़ी तीव्रता से विरोध करेगा, ऐसा कहा हैं| इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट परमाणु समझौते की प्रस्तावित मॉंगों पर अपनी आपत्ति जताएँगे|

अमरीका-ईरान परमाणु समझौते का विरोध किए बिना इस्रायल नहीं रहेगावर्ष २०१५ में अमरीका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा और ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी के बीच परमाणु समझौता हुआ था| लेकिन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में यह समझौता नाकाम होने की बात स्पष्ट हुई थी| परमाणु समझौते पर पश्‍चिमी देशों से सहुलियत प्राप्त करनेवाले ईरान ने अपने एटमी कार्यक्रम की गति बढ़ाई थी| साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम की बड़ी प्रगति भी की थी| इसका दाखिला देकर इस्रायल इस परमाणु समझौते का विरोध करेगा|

पिछले सात वर्षों में ईरान ने परमाणु कार्यक्रम में प्राप्त की हुई प्रगति पहले के स्तर पर जाएगी क्या, यह सवाल इस्रायल बायडेन प्रशासन से कर सकता हैं| साथ ही इस नए परमाणु समझौते से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की गारंटी मिलेगी क्या, ऐसा तीखां सवाल इस्रायल की सरकार करेगी, ऐसा स्थानिक माध्यमों ने कहा हैं|

जर्मनी के म्युनिक शहर में सुरक्षा विषयक आयोजित परिषद का आयोजन किया गया हैं| इसके लिए इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ मौजूद रहेंगे और वह ईरान से बन रहें खतरों को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सावध करेंगे, यह दावा किया जा रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.