अमरीका-ईरान परमाणु समझौते की वजह से इस्रायल के हाथ बांधे नहीं जाएँगे – इस्रायल में अमरिकी राजदूत का बयान

जेरूसलम – ‘अमरीका और ईरान में परमाणु समझौता होने पर भी इस्रायल के हाथ इस परमाणु समझौते से बांधे नहीं जाएँगे| इस्रायल अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकता है’, ऐसी प्रतिक्रिया इस्रायल में नियुक्त अमरिकी राजदूत टॉम नाईडस् ने बयान की| चार दिन पहले अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने इस्रायल का दौरा किया था| ईरान के परमाणु समझौते पर इस्रायल को आश्‍वस्त करने में अमरीका के विदेशमंत्री असफल रहे, यह दावा अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषकों ने किया था| इसके बाद अमरीका से यह प्रतिक्रिया आई है|

अमरिकी राजदूतईरान और पश्‍चिमी देश परमाणु समझौते के काफी करीब पहुँचने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| इस परमाणु समझौते के लिए बायडेन प्रशासन ने ईरान की प्रमुख मॉंगे स्वीकारी हैं, यह आरोप तीव्र होने लगे हैं| इसकी वजह से ईरान के खिलाफ खाड़ी के देश और इस्रायल नाराज़ हैं| उन्हें आश्‍वस्त करने के लिए अमरिकी विदेशमंत्री ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते इस्रायल के साथ खाड़ी देशों का भी दौरा किया था|

पर, चाहे कुछ भी हो जाए ईरान को परमाणु हथियारों से सज्जित नहीं होने दिया जाएगा| इसके लिए इस्रायल कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार है, यह इशारा इस्रायल ने पहले ही दिया था| तथा, अमरीका के विदेशमंत्री ब्लिंकन के इस्रायल दौरे में भी इस्रायल ने यही भूमिका अपनाई| ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए इस्रायल सैन्य कार्रवाई का विकल्प अपनाने से हिचकिचाएगा नहीं, ऐसा इशारा प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी दिया था|

इसके बाद ब्लिंकन ने इस्रायल के सामने ईरान के परमाणु समझौते के विकल्प की मॉंग रखी, ऐसी खबरें भी अमरिकी माध्यमों ने प्रसिद्ध की थीं| लेकिन, परमाणु बम निर्माण करने के काफी करीब पहुँचे हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए कोई विकल्प ना होने की बात इस्रायल ने पहले ही स्पष्ट की थी| ऐसी स्थिति में इस्रायल में नियुक्त अमरिकी राजदूत टॉम नाइडस् ने इस्रायली समाचार चैनल से बातचीत करते हुए ईरान पर कार्रवाई करने के लिए इस्रायल मुक्त खुला होने का बयान किया| अमरीका का परमाणु समझौता इस्रायल की में कार्रवाई बाधा नहीं बनेगा, यह भी नाइडस् ने स्पष्ट किया|

इसी बीच ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की कोशिश कर रहे बायडेन प्रशासन ने इस्रायल और खाड़ी के मित्रदेशों का भरोसा खो दिया है| अमरीका के माध्यम एवं विश्‍लेषक बायडेन प्रशासन को इसका अहसास करा रहे हैं| इसके बावजूद बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने पर ड़टा हुआ है| तथा इस्रायल की ईरान विरोधी कार्रवाई का विरोध ना करने का बयान भी कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.