परमाणु समझौते के लिए अमरीका हमेशा के लिए ईरान को ताकती नहीं रहेगी – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन

जेरूसलम – ‘परमाणु समझौते के लिए अमरीका ईरान के रिस्पान्स की प्रतिक्षा कर रही है। लेकिन, हमेशा के लिए इंतजार नहीं कर सकती’, ऐसा इशारा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दिया। साथ ही परमाणु समझौते की बातचीत नाकाम हुई तो आखरी विकल्प के तौर पर ईरान के विरोध में सेना का इस्तेमाल किया जाएगा, यह इशारा बायडेन ने दिया। इस्रायल के दौरे पर पहुँचे अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने यह इशारा देना ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस्रायल के प्रधानमंत्री येर लैपिड के साथ चर्चा के दौरान बायडेन ईरान के खिलाफ सख्त शब्दों का इस्तेमाल करके इस्रायल का समर्थन पाने की कोशिश करते दिख रहे है।

परमाणु समझौतेअमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इस्रायल से अपने खाड़ी दौरे की शुरूआत की। अपने पहले इस्रायल दौरे में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने पिछले कई दशकों से अमरीका और इस्रायल के जारी सहयोग का दाखिला दिया। साथ ही अमरीका के सच्चे मित्रदेश इस्रायल की सुरक्षा के लिए हमारा प्रशासन वचनबद्ध है, यह ऐलान बायडेन ने किया। ईरान के मुद्दे पर बयान करते हुए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी संगठनों की सूचि में रखने की बात स्पष्ट की।

कुछ हफ्ते पहले बायडेन प्रशासन ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी संगठनों की सूचि से हटाएगा, ऐसी खबरें प्राप्त हुईं थी। ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की कोशिश सफल करने के लिए बायडेन यह निर्णय करेंगे, ऐसे दावे किए जा रहे थे। बायडेन के ही डेमोक्रैट पार्टी समेत रिपब्लिकन पार्टी भी इस पर तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ कर रही थी। ऐसे में इस्रायल ने परमाणु समझौते बंधे ना होने का ऐलान किया था। ऐसी स्थिति में इस्रायल के दौरे पर पहुँचे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी संगठनों की सुचि में रखने का ऐलान करके इस्रायल को खूष किया।

साथ ही ईरान परमाणु बम का निर्माण करने की ओर कदम बढ़ा रहा हैं, यह आरोप अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इस्रायली समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान किया। परमाणु समझौते की बातचत को हम अहमियत देते हैं, यह भी बायडेन ने स्पष्ट किया। यह बातचीत सफल नहीं हुई तो ईरान को पमराणु बम का निर्माण करने से रोकने के आखरी विकल्प के तौर पर सैन्य कार्रवाई का इस्तेमाल किया जाएगा, यह इशारा बायडेन ने दिया।

इसके बाद गुरुवार को इस्रायली प्रधानमंत्री लैपिड के साथ चर्चा के बाद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान के परमाणु समझौते की चर्चा को अहमियत दी। इस वजह से अपना प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए आगे भी कोशिश करेगा, यह बायडेन ने स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.