परमाणु समझौते का उल्लंघन कर रहा ईरान कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे – इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

जेरूसलम – अमरीका और ईरान के बीच विएना में हुई परमाणु समझौते की बातचीत पर असंतुष्ट इस्रायल ने ईरान समेत अमरीका को भी लक्ष्य करना शुरू किया है| ‘वर्ष २०१५ के परमाणु समझौते का उल्लंघन करने वाला ईरान इसकी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे’, ऐसा इशारा इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने दिया| ‘विएना की चर्चा में शामिल हुए देश ईरान के खिलाफ पुख्ता भूमिका अपनाएं| परमाणु समझौते की बातचीत और यूरेनियम का संवर्धन एक ही समय पर नहीं हो सकता, यह बात ईरान से ड़टकर कहें’, यह मॉंग इस्रायली प्रधानमंत्री ने अमरीका के सामने रखी है|

naftali-bennet-warn-israel-2बीते हफ्ते विएना में शुरू हुई परमाणु समझौते की चर्चा की ओर इस्रायल नज़रें जमाए बैठा है| इस चर्चा में शामिल हुए ईरान ने काफी आक्रामक भूमिका अपनाई है| वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते के मुद्दे पर फिर से बातचीत हो सकती है, ऐसी ईरान की मॉंग है| बीते हफ्ते अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने ईरान की इस भूमिका की आलोचना की थी| साथ ही ईरान परमाणु समझौते के लिए गंभीर ना होने का आरोप भी उन्होंने लगाया था| लेकिन, परमाणु समझौते की बातचीत से पीछे नहीं हटेंगे, यह अमरीका ने स्पष्ट किया|

परमाणु समझौता पुनर्जीवित करने के लिए अमरीका और ईरान की कोशिशों पर इस्रायल नाराज़गी व्यक्त कर रहा है| इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार के दिन सुरक्षा समिती की बैठक के बाद ईरान को नई चेतावनी दी| बीते कुछ वर्षों में यूरेनियम संवर्धन और सेंट्रिफ्यूजेस का निर्माण बढ़ाकर ईरान ने वर्ष २०१५ के परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है| ईरान इसकी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे, यह इशारा प्रधानमंत्री बेनेट ने दिया| लेकिन, आर्थिक प्रतिबंध या सैन्य कार्रवाई, किस स्वरूप में यह कीमत चुकानी पड़ेगी, इस पर बयान करना प्रधानमंत्री बेनेट ने टाल दिया|

naftali-bennet-warn-israel-1इस बातचीत में शामिल हुई अमरीका ईरान के खिलाफ सख्त भूमिका नहीं अपना रही है, ऐसी आलोचना इस्रायली प्रदानमंत्री ने की| बीते चार दिनों में इस्रायली नेताओं ने विएना की बातचीत को लेकर अमरीका पर दूसरी बार हमला किया| दो दिन पहले इस्रायली गुप्तचर संस्था ‘मोसाद’ के प्रमुख डेविड बार्नी ने भी ईरान के साथ कोई भी गलत समझौता इस्रायल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा, यह इशारा दिया था|

इससे पहले इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने अपनी यूरोप यात्रा के दौरान भी सैन्य कार्रवाई का धौंस और प्रतिबंधों की ताकत पर ही ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकना मुमकिन होगा, ऐसा कहा था| अमरीका का बायडेन प्रशासन यह दोनों मुद्दे में नाकाम रहा है, ऐसें संकेत इस्रायली विदेशमंत्री ने दिए थे| प्रधानमंत्री बेनेट ने इस पर इस्रायल की भूमिका अधिक स्पष्ट की, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं|

इसी बीच, अमरीका ईरान पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए| साथ ही ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखे, यह मॉंग इस्रायल कर रहा है| लेकिन, अमरीका के बायडेन प्रशासन ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प पहले ही नकारा है| बायडेन प्रशासन की इस भूमिका की वजह से इस्रायल और अरब मित्रदेशों का अमरीका के प्रति अविश्‍वास बढ़ा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.