इरबिल हमले के बाद ईरान के साथ परमाणु समझौते की बातचीत जारी रखना घातक साबित होगा

– इस्रायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू

जेरूसलम – ‘चंद घंटे पहले ईरान ने इराक में स्थित अमरीका के उच्चायुक्तालय के इलाके में मिसाइल हमले किए| इसके बावजूद ईरान के साथ गलत परमाणु समझौता करने के लिए अमरीका की जल्दबाज़ी सिर्फ पागल होने के आसार नहीं हैं, बल्कि यह काफी खतरनाक भी है’, ऐसा इशारा इस्रायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन ने नेत्यान्याहू ने दिया| बायडेन प्रशासन कर रहे प्रस्तावित परमाणु समझौते की वजह से अगले तीन वर्षों में ईरान परमाणु अस्त्र से सज्जित होगा, यह दावा इस्रायल के पूर्व प्रधानमंत्री ने किया|

irbil-attack-iran-israelरविवार को इराक के उत्तरी ओर कुर्दिस्तान की राजधानी इरबिल पर जोरदार मिसाइल हमले हुए| यहां के अमरिकी उच्चायुक्तालक के इलाके को लक्ष्य करके इन हमलों को अंजाम दिया गया था| ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् ने अपनी वेबसाईट से इस हमले का ज़िम्मा स्वीकारा| इरबिल में मौजूद इस्रायल के खुफिया अड्डे को लक्ष्य करने का दावा रिवोल्युशनरी गार्डस ने किया| साथ ही इस्रायल ने ईरान के हितों को लक्ष्य किया तो इसके आगे इससे अधिक भीषण हमले किए जाएँगे, ऐसी धमकी रिवोल्युशनरी गार्डस् ने दी थी|

इन हमलों में इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा मोसाद के चार अधिकारी मारे गए, ऐसा दावा लेबनान स्थित अरब समाचार संस्था ने किया| इनमें मोसाद की महिला एजंटस् का समावेश होने का बयान इस वृत्तसंस्था ने किया है| इस दावे की पुष्टी ईरान या इस्रायल ने नहीं की है| लेकिन, इस्रायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में ईरान के इरबिल में  हमलों की आलोचना की| अमरीका और अन्य यूरोपिय देश परमाणु समझौते के लिए कोशिश कर रहे हैं और तभी ईरान खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमरिकी हितों को लक्ष्य कर रहा है, इस पर नेत्यान्याहू ने ध्यान आकर्षित किया|

बायडेन प्रशासन ईरान के साथ कर रहा परमाणु समझौता सन २०१५ के परमाणु समझौते से अधिक खतरनाक होने का दावा इस्रायल के पूर्व प्रधानमंत्री ने किया| ‘नए परमाणु समझौते की वजह से ईरान को प्रतिबंधों से रिहा किया जाएगा और सैंकड़ों अरब डॉलर्स भी दिए जाएंगे| इस निधि से ईरान खाड़ी एवं विश्‍वभर में फिर से आतंकवाद फैलाएगा| इसलिए नया परमाणु समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अधिक बल प्रदान करेगा| इससे दर्ज़नों परमाणु बमों का निर्माण करने के लिए ईरान को पर्याप्त मात्रा में संवर्धित युरेनियम प्राप्त होगा और अमरीका के किसी भी हिस्से तक पहुँचने की क्षमता रखनेवाले अंतरमहाद्विपीय मिसाइल परमाणु विस्फोटकों से तैयार होंगे’, यह इशारा नेत्यान्याहू ने किया|

अमरीका, यूरोपिय देश और ईरान का परमाणु समझौता अंतिम चरण में होने का दावा किया जा रहा है| बायडेन प्रशासन इस परमाणु समझौते के लिए उत्सुक है, फिर भी ईरान इसके लिए नई शर्तें रख रहा है, यह जानकारी भी सामने आ रही है|

परमाणु समझौते में देर होने से ब्रिटेन और फ्रान्स अब ईरान को इशारे दे रहे हैं कि, अवसर की खिड़की बंद हो रही है| लेकिन, बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता ना करे, ऐसी सख्त भूमिका इस्रायल और अरब देशों ने अपनाई है| अमरीका के जनप्रतिनिधि भी परमाणु समझौते के खिलाफ हैं और बायडेन प्रशासन इस समझौते के लिए इस्रायल एवं अपने मित्रदेश खो रहा है, ऐसे इशारे भी दे रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.