ताइवान के मुद्दे पर अमरीका-चीन युद्ध छिड़ जाएगा – अमरीका के इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख का इशारा

कैनबेरा/बीजिंग – ‘रशिया के यूक्रैन पर हमले हमारे लिए संकेत हैं| रशिया की तरह चीन भी ताइवान पर हमला कर सकता है, इसकी वजह से हमें गैर-ज़िम्मेदाराना बर्ताव करना नहीं चाहिये| अमरीका को किसी भी क्षण, किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा| ताइवान की सुरक्षा के लिए अमरीका और चीन के बीच युद्ध छिड़ सकता है’, ऐसा इशारा अमरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल जॉन ऐक्विलिनो ने दिया| उनके इस इशारे की वजह से चीन बहुत बौखलाया हुआ है| ताइवान और यूक्रैन की समानता की कोशिश की गई तो नया संकट उभरेगा, ऐसा चीन ने धमकाया है|

us-china-war-taiwanऐडमिरल ऐक्विलिनो ने पीछले हफ्ते छह दिन ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया| इंडो-पैसिफिक प्रमुख के इस ऑस्ट्रेलिया दौरे को गुप्त रखा गया था| एडमिरल ऐक्विलिनो ने एक अखबार को दिए गए साक्षात्कार के बाद इस दौरे की जानकारी सामने आयी| ऑस्ट्रेलिया की सेना को अमरीका की सामरिक योजना में शामिल करने के लिए एडमिरल ऐक्विलिनो के इस दौरे का प्रयोजन था, ऐसा कहा जा रहा है|

अखबार को दिए गए साक्षात्कार में इंडो-पैसिफिक के प्रमुख ने कहा कि, चीन का गंभीर खतरा होने की वजह से अमरीका इस क्षेत्र में भारी मात्रा में सैन्य गतिविधियॉं कर रही है| पिछले साल चीन ने चालाकी से ताइवान के क्षेत्र में अपने समुद्री एवं हवाई सामर्थ्य बढ़ाए हैं, यह दावा एडमिरल ऐक्विलिनो ने किया| फिलहाल चीन अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है और आनेवाले दशक में चीन हज़ार से अधिक परमाणु हथियारों से सज्जित होगा, ऐसा एडमिरल ऐक्विलिनो ने कहा|

अमरीका की ‘इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख ताइवान के मुद्दे पर चीन के युद्ध का इशारा दे रहे थे तभी अमरीका और फिलिपाईन्स की सेनाओं ने बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है| ताइवान की खाड़ी के करीब शुरू किए गए ‘बालिकतान’ नामक इस सालाना युद्धाभ्यास में अमरीका और फिलिपाईन्स के लगभग नौं हज़ार सैनिक शामिल हुए हैं| ताइवान के समुद्री क्षेत्र के करीब इस युद्धाभ्यास का आयोजन करके अमरीका की इंडो-पैसिफिक कमांड ने चीन को इशारा दिया है, यह दावा भी हो रहा है|

इसी बीच, अगले कुछ महीनों में चीन ताइवान पर हमला कर सकता है, ऐसी चिंता एडमिरल ऐक्विलिनो ने पहले भी जताई थी| लेकिन, इस बार उन्होंने ताइवान की तुलना यूक्रैन से करने की वजह से चीन आगबबूला हुआ है| यूक्रैन एक स्वतंत्र देश है और ताइवान चीन का सार्वभौम क्षेत्र होने का दावा चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वैंग वेंबिन ने किया| इसलिए यूक्रैन की ताइवान से तुलना नहीं हो सकती| फिर भी इसमें समानता खोजने की कोशिश की गई तो इस क्षेत्र में नया संकट उभरेगा, ऐसी धमकी वेंबिन ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.