किसी भी हालत में युक्रेन मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन

ukraine-issue-russia-putin-1मॉस्को/वॉशिंग्टन – युक्रेन के मुद्दे पर अमरीका के साथ निर्माण हुए विवाद में रशिया किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेगा, ऐसी कड़ी चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने दी। पश्चिमी देशों ने अगर उनकी आक्रामकता कम नहीं की, तो रशिया को भी मजबूरन कठोर कार्रवाई का फैसला करना पड़ेगा, ऐसा भी पुतिन ने डटकर कहा। रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह ने भी, पश्चिमी देशों के उकसावे को लष्करी और तांत्रिक ऐसे दोनों स्तरों पर प्रत्युत्तर देने के लिए रशिया सिद्ध है, ऐसा कहा है। रशियन नेतृत्व द्वारा ऐसी चेतावनियाँ सामने आ रही हैं कि तभी रशिया ने दिए सुरक्षा समझौते के प्रस्ताव पर अमरीका और युरोपीय महासंघ के बीच चर्चा होगी, ऐसा अमरीका के विदेश विभाग ने घोषित किया।

ukraine-issue-russia-putin-2पिछले हफ्ते में रशिया ने पश्चिमी देशों के साथ ‘सिक्युरिटी पैक्ट’ करने का प्रस्ताव सामने रखा। उसमें नाटो की सदस्यता पर रहने वाली मर्यादाओं के साथ ही, पूर्वी और मध्य युरोप से लष्करी तैनाती को हटाना और रशियन सीमा के पास युद्धाभ्यास को रोकना इन जैसी माँगों का समावेश था। रशिया के इस प्रस्ताव पर नाटो समेत युरोपीय देश तथा युक्रेन से नकारात्मक प्रतिक्रिया आई थी। वहीं अमरीका ने इसपर सावधानीपूर्ण भूमिका अपनाई थी। पश्चिमी देशों के इस प्रतिसाद पर रशिया ने आक्रामक पैंतरा अपनाया है। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन इस मुद्दे पर लगातार बयान कर रहे होकर, रशिया युद्ध के लिए सिद्ध होने के संकेत दे रहे हैं।

ukraine-issue-russia-putin-3लष्करी अधिकारियों के साथ बुलाई बैठक में पुतिन ने किया बयान उसी का भाग साबित होता है। ‘अमरीका युक्रेन में जो कुछ कर रही है, वह हमारी दहलीज पर हो रहा है। अब रशिया को और पीछे आने के लिए जगह ही नहीं बची है। हम यह सब शांति से देखते रहें, क्या ऐसी उन्हें उम्मीद है?’ ऐसा सवाल राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया। पश्चिमी देशों ने अगर इसके बाद भी आक्रमक गतिविधियाँ जारी रखीं, तो उसे लष्करी स्तर पर कठोर प्रत्युत्तर देने के लिए रशिया सिद्ध है, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दी। इस बयान के बाद पुतिन ने जर्मनी के नए चॅन्सेलर ओलाफ शोल्झ तथा फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमॅन्युएल मॅक्रॉन के साथ चर्चा की होने की जानकारी सामने आई है।

रशिया के विदेश मंत्री लॅव्हरोव्ह ने भी पुतिन की चेतावनी की पुष्टि करने वाला बयान किया है। रशिया संघर्ष का मार्ग अपनाना नहीं चाहता, लेकिन सामने से दिए जानेवाले उकसावों पर कार्रवाई करने की क्षमता रशिया के पास है, ऐसा लॅव्हरोव्ह ने जताया। इसके बाद का फैसला पश्चिमी साझेदार देशों पर निर्भर है, ऐसा भी रशियन विदेश मंत्री ने कहा। इसी बीच, अमरीका के विदेश मंत्री अँथनी ब्लिंकन ने, युरोपीय संघ के विदेश प्रमुख जोसेप बॉरेल के साथ चर्चा करने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.