अमेरिका की युरोप में तैनाती एक विध्वंसक कदम – रशिया का टीकास्त्र

विध्वंसक कदम है और इसकी वजह से इस क्षेत्र में तनाव अधिक बढने की टीका रशिया ने किया है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने युरोप में तीन हजार अतिरिक्त जवान भेजने की घोषणा की थी। बायडेन की घोषणा के दौरान ही वाईट हाऊस की प्रवक्ता तथा युक्रेन के मंत्री ने कहा कि, रशिया द्वारा तुरंत हमला किए जाने की संभाव नहीं है।

US-military-Europeरशिया एवं युक्रेन सीमा पर लश्करी तैनाती के बारे में निरंतर से नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। तो, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रशिया को रोकने के लिए जोरदार राजनैतिक कोशिशे भी जारी हैं। अमेरिका, नाटो एवं रशिया में अब तक हुई राजनैतिक चर्चाओं में कोई भी हल नहीं निकल पाया है। दोनों ओर से राजनैतिक स्तर पर चर्चा जारी रखने के संकेत दिए जा रहे हैं। ऐसी पृष्ठभूमि पर अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने नई तैनाती का निर्णय रशिया-युक्रेन के बीच संघर्ष की संभावना को अधिक बढाने के संकेत देता है।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने युरोपिय राष्ट्रों में तीन हजार अतिरिक्त जवान तैनात करने का निर्णय लिया है ऐसा संरक्षण विभाग ने कहा है। जर्मनी, पोलंड तथा रोमानिया में यह अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। इस निर्णय से पहले अमेरिका ने युरोप में तैनात लश्करी टुकडियों में से साढेआठ हजार जवानों को हाय अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका के लश्करी पथक युक्रेन के संरक्षण दलों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, यह भी पता चला है। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने युक्रेन को ५०० टन से अधिक लश्करी सामग्री भेजी है और इसमें मिसाईलों का भी समावेश है।

Alexander-Grushkoरशिया ने अमेरिका के अलावा नाटो की गतिविधियों पर पहले ही नाराजगी व्यक्त की थी। नई सैन्यतैनाती की घोषणा के बाद रशिया ने अधिक आक्रमक प्रतिक्रिया दी है। ’अमेरिका की नई तैनाती विध्वंसकरी कदम है और इससे युरोप में तनाव अधिक बढेगा। युक्रेन के मुद्दे पर राजनैतिक हल निकलने की संभावना कम हो गई है। नए निर्णय की वजह से केवल युक्रेन की हुकूमत ही खुष हुई होगी’, रशिया के उपपरराष्ट्रमेंत्री एलेक्ज़ांडर ने ऐसे टीकास्त्र छोडे।

तो, बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन से फोन पर चर्चा की, यह जानकारी दी है। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री जॉनसन द्वारा रशिया को युक्रेन पर हमले की बात पर इशारा दिए जाने की खबर माध्यमों ने प्रसिद्ध की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.