रशिया यूक्रैन संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बायडेन की लोकप्रियता में भारी गिरावट

biden-fall-russia-ukraine-1वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन अगले कुछ ही घंटों में अपने कार्यकाल का पहला ‘स्टेट ऑफ द युनियन’ घोषित करेंगे| परंतु, इससे पहले ही बायडेन की लोकप्रियता भारी गिरावट के साथ ३७ प्रतिशत तक सीमित रहने की जानकारी नए सर्वेक्षण से सामने आयी है| इसे बायडेन प्रशासन की विदेश एवं आर्थिक नीति ज़िम्मेदार होने का दावा किया जा रहा है| इसके अलावा, अमरीका फिलहाल भीषण महंगाई का सामना कर रही है और तभी बायडेन अपने अभिभाषण में कौनसे मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं, इस पर अमरिकी जनता और माध्यमों का ध्यान लगा है|

सालभर पहले बायडेन की भूमिकाओं का जोरदार समर्थन करनेवाले अमरीका के दो प्रमुख माध्यमों ने यह सर्वेक्षण रपट जारी की है| वॉशिंग्टन पोस्ट और एबीसी न्यूज नेटवर्क के सर्वेक्षण की रपटनुसार अमरीका की ३७ प्रतिशत जनता तक ही बायडेन की लोकप्रियता सीमित है| इसी बीच ५५ प्रतिशत जनता ने बायडेन को अप्रिय नेता करार दिया है| शासक डेमोक्रैट और विरोधि रिपब्लिकन पार्टी के अलावा अमरीका के इंडिपेंडन्ट गुट की तकरीबन ६१ प्रतिशत जनता ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का नेतृत्व हमें बिल्कुल ना भाने का बयान किया है| इससे बायडेन की लोकप्रियता में भारी कमी होने का दावा अमरिकी माध्यम इस सर्वेक्षण को ज़रिया कर रहे हैं|

बायडेन प्रशासन की दिशाहीन विदेश नीति इस गिरावट के लिए ज़िम्मेदार है, ऐसा सर्वेक्षण करने वाले इन माध्यमों का कहना है| इसके अलावा, अमरीका के अन्य समाचार चैनलों ने युनिवर्सिटी की सहायता से किए हुए सर्वेक्षण में भी बायडेन की लोकप्रिया में गिरावट की बात स्पष्ट हुई है| इसके पीछे बायडेन प्रशासन की आर्थिक नीति और इस वजह से अमरीका में बढ़ी हुई महंगाई ज़िम्मेदार होने का दावा इस समाचार चैनल ने किया है| आम अमरिकी जनता को दो की रोटी नहीं मिल रही है और बायडेन प्रशासन इसके लिए कुछ नहीं कर रहा है, जनता ऐसी आलोचना कर रही है| अमरीका की अन्य एक पत्रिका द्वारा सर्वेक्षण से भी इसी तरह का अनुमान सामने आया है|

biden-fall-russia-ukraine-2बायडेन ने अमरीका की सत्ता संभालने के बाद पिछले वर्ष किए गए अलग-अलग सर्वेक्षणों में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की लोकप्रियता में लगातार गिरावट दिख रही हैं| इसके साथ ही अगले साल के अन्त में होनेवाले अमरिकी कान्ग्रेस के चुनावों में शासक डेमोक्रैट पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा और रिपब्लिकन पार्टी बहुमत हासिल करेगी, यह दावा पिछले हफ्ते से जारी अलग-अलग सर्वेक्षणों द्वारा हो रहा है|

इसी बीच, बायडेन के अभिभाषण के मात्र कुछ ही घंटे पहले अमरीका के प्रमुख माध्यमों ने यह जानकारी प्रसिद्ध करना ध्यान आकर्षित कर रहा है| अपने अभिभाषण में बायडेन यूक्रैन-रशिया संघर्ष से अधिक अमरीका में बढती महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दों को ज्यादा अहमियत दें, यह उम्मीद आम नागरिक व्यक्त कर रहे हैं|

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के कार्यकाल में विश्‍व अधिक स्थिर और सुरक्षित था| लेकिन, बायडेन राष्ट्राध्यक्ष बनते ही तालिबान ने अफ़गानिस्तान का वहां पर रखे अमरिकी हथियारों के साथ कब्ज़ा किया| ईरान अधिक आक्रामक बना| अब रशिया-यूक्रैन समस्या का हल निकालने में भी बायडेन को बड़ी असफलता मिली है, ऐसी आलोचना अमरिकी सोशल मीडिया पर हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.