जापान की शांतिवार्ता से पीछे हटने के बाद रशिया का कुरीलद्विपों पर युद्धाभ्यास

मास्को – ३००० सैनिक और सैंकड़ों हथियारों के भंड़ार समेत रशियन सेना ने कुरील द्विपों पर युद्धाभ्यास शुरू किया है| दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद सोवियत रशिया ने कब्ज़ा किए हुए क्षेत्र में रशियन सेना का युद्धाभ्यास हो रहा है| चार दिन पहले ही रशिया ने जापान के साथ शांतिवार्ता से पीछे हटने का निर्णय लिया था| इसके बाद रशियन सेना ने विवादित कुरील द्विपों पर युद्धाभ्यास शुरू करके इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाया, यह आरोप जापान और अंतरराष्ट्रीय माध्यम लगा रहे हैं|

russia-kuril-islands-2रशिया में सदर्न कुरील के नाम से जाने जा रहे इन द्विपों के एवं जापान में नॉर्दन टेरिटरी द्विपों के क्षेत्र के नाम से जाने जा रहे इस क्षेत्र में रशिया ने यह युद्धाभ्यास शुरू किया है| इस युद्धाभ्यास में रशिया के ईस्टर्न मिलिटरी कमांड सेंटर के तीन हज़ार सैनिक, दर्ज़नों बख्तरबंद वाहन एवं सैंकड़ों हथियारों का भंड़ार शामिल किया गया है| कुरील द्विपों के कौन से क्षेत्र में रशियन सेना का यह युद्धाभ्यास जारी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है| लेकिन, यूक्रैन के साथ युद्ध के दौरान रशिया द्वारा अति पूर्व के कुरील द्विपों की सीमा में युद्धाभ्यास शुरू करना ध्यान आकर्षित कर रहा है|

अपना सार्वभौम क्षेत्र होने का दावा कर रहे जापान ने कुरील द्विपों पर रशिया के इस युद्धाभ्यास पर बयान नहीं किया| लेकिन, रशिया-यूक्रैन के बीच छिड़े युद्ध के मामले में जापान ने अपनाई भूमिका और इस पर रशिया की प्रतिक्रिया की ओर अंतरराष्ट्रीय माध्यम एवं विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रही हैं| रशिया ने यूक्रैन पर किए हमलों के बाद अमरीका और पश्‍चिमी देशों ने रशिया पर प्रतिबंध लगाए थे| अमरीका के सहयोगी देश के तौर पर जापान भी रशिया पर सख्त प्रतिबंध लगाने में शामिल हुआ था|

russia-kuril-islands-1लेकिन, जापान ने द्वेषभरी भावना से हमारे खिलाफ प्रतिबंध लगाए, यह आरोप रशिया ने लगाया| तथा पिछले हफ्ते रशिया और जापान की शांतिवार्ता से रशिया पीछे हटी है| इस निर्णय की वजह से द्विपक्षीय संबंध, सहयोग और संबंधों को नुकसान पुहँचा है और इसके लिए पूरी तरह से जापान ही ज़िम्मेदार है, ऐसी आलोचना रशियन विदेश मंत्रालय ने की थी| शांतिवार्ता रद करने के साथ ही ‘सदर्न कुरिल आयलैण्ड’ क्षेत्र में जापान के साथ आर्थिक सहयोग की परियोजना भी रद करने के संकेत रशिया ने दिए थे|

दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद रशिया और जापान के बीच युद्धविराम का अधिकृत समझौता नहीं हुआ है| दोनों देशों के समुद्री क्षेत्र में मौजूद चार द्विपों के मालिकाना अधिकारों को लेकर विवाद जारी है| पिछले कुछ सालों से कुरील द्विपों का मामला ठंड़ा पड़ा हुआ था| लेकिन, यूक्रैन संघर्ष के बाद कुरील द्विपों का विवाद भी फिर से छिड़ने की संभावना बढ़ी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.