रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को सत्ता पर रहने का अधिकार नहीं

– अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन

president-putin-us-joe-biden-1वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया की यूक्रैन में कभी जीत नहीं होगी, ऐसा कहकर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को सत्ता में बने रहने का अधिकार ना होने का इशारा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दिया है| बायडेन के इस बयान पर रशिया ने आलोचना की है और रशिया का नेतृत्व तय करने का अधिकार बायडेन को नहीं है, ऐसा रशियन प्रवक्ता ने कहा| अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने बायडेन के बयान पर खुलासा करते हुए रशिया की हुकूमत बदलने का इरादा अमरीका को नहीं है, ऐसा कहा| वाईट हाऊस ने भी निवेदन जारी करके कहा कि, बायडेन का बयान रशिया में सत्ता परिवर्तन करने का नहीं था।

शनिवार को पोलैण्ड में एक कार्यक्रम के दौरान बायडेन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक बयान करने की बात सामने आयी| ‘यूक्रैन पर हमला करनेवाले पुतिन कसाई हैं| रशिया यूक्रैन में कभी भी विजयी नहीं हो सकती| पुतिन इसके आगे सत्ता पर नहीं रह सकेंगे’, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा| इस दौरान उन्होंने रशिया को नाटो सदस्य देश का एक इंच भी मिल नहीं सकेगा, यह इशारा भी दिया| इस दौरान बायडेन ने यूक्रैन का यह युद्ध रशिया की रणनीतिक नाकामयाबी होने का दावा भी किया|

president-putin-us-joe-biden-2बायडेन के बयान पर रशिया ने तीव्र बयान किया| ‘रशिया का नेतृत्व किसे करना है, यह तय करने का अधिकार बायडेन को नहीं है| रशिया का राष्ट्राध्यक्ष रशियन जनता चुनती है’, ऐसी फटकार पुतिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने लगाई| बायडेन के बयान पर अमरीका से भी खुलासा किया गया है|

‘बायडेन को रशिया में सत्ता परिवर्तन करने संबंधी बयान नहीं करना है| पुतिन अपने पड़ोसी देशों पर सत्ता नहीं कर सकते, ऐसा कहना है’, यह दावा वाईट हाऊस ने किया| तभी, अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने भी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की हुकूमत का तख्ता पलटने का कोई भी इरादा अमरीका का ना होने का खुलासा किया है| पुतिन को यूक्रैन या अन्य किसी भी देश के खिलाफ युद्ध करने का अधिकार नहीं है, यही  बायडेन को कहना था, ऐसा ब्लिंकन ने आगे कहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.