जापान का देशव्यापी युद्धाभ्यास – चीन ने जापान को धमकाया

china-threaten-japan-military-exerciseटोकिओ – जापान के रक्षा बल ने देशव्यापी युद्धाभ्यास शुरू किया। शीतयुद्ध के बाद यानी लगभग ३० साल बाद पहली ही बार जापान ने ऐसा देशव्यापी युद्धाभ्यास शुरू किया होने के कारण चीन की बेचैनी बढ़ी है। आनेवाले समय में अगर चीन के साथ युद्ध भड़का ही, तो जापान को विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़ेंगे, ऐसी धमकी चीन के सरकारी मुखपत्र ने दी।

जापान के ‘ग्राऊंड सेल्फ डिफेन्स फोर्सेस-जीडिएसएफ’ ने बुधवार से विश्वव्यापी युद्धाभ्यास की घोषणा की। इससे पहले सन १९९३ में ऐसा अभ्यास संपन्न हुआ था। इस बार का यह अभ्यास नवंबर महीने तक चलनेवाला है। इस अभ्यास में जापान के तीनों बलों के लगभग एक लाख जवान, २० हज़ार लष्करी वाहन, १२० लड़ाकू विमान सहभागी होंगे। जापान के होकाईदो, तोहोकू, क्युशू, शिकोकू इन प्रांतों के साथ ही नान्सी द्वीप पर भी यह अभ्यास संपन्न होगा।

लष्करी सामग्री की आवाजाही, टैंक्स की इमरजेंसी तैनाती इसके साथ ही, प्राइवेट गाड़ियाँ, ट्रक्स, बोटें और रेलवे में से लष्कर का आवागमन यह इस अभ्यास का भाग होगा। अगर जापान पर हमला हुआ भी, तो अत्यावश्यक सेवाओं का इस्तेमाल करने की तैयारी इस अभ्यास में से की जाएगी, ऐसा जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा है।

जापान के इस देशव्यापी युद्धाभ्यास ने चीन की नींद उड़ गई है। यह अभ्यास चीन की सार्वभौमिकता को चुनौती देनेवाला है, ऐसा आरोप चिनी विश्लेषक करने लगे हैं। जापान की सुगा की सरकार अपनी जनता को सेंकाकू और तैवान को लेकर संभ्रम में रख रही है, ऐसा आरोप चीन के मुखपत्र ने किया। अगर अमरीका की साथ संगत से जापान ने युद्ध का ऐलान किया, तो उसके परिणाम विनाशकारी होंगे, ऐसी धमकी चीन के मुखपत्र ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.