पाकिस्तान को कश्मीर के विषय पर बोलने का अधिकार ही नही – रक्षामंत्री राजनाथ सिंग

लेह – ‘कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नही था| बल्कि एक समय पर पाकिस्तान ही भारत का हिस्सा था| यह होते हुए भी पाकिस्तान कश्मीर के लिए क्यों गला फाड रहा है? कश्मीर के बारे में बोलने का हक पाकिस्तान को नही है’, इन शब्दों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने पाकिस्तान को फटकार लगाई| साथ ही भारत के विरोध में पाकिस्तान ने शुरू किया हुआ दुष्प्रचार पूरी तरहे से नाकाम साबित हुआ है और कोई भी देश भारत के विरोध में पाकिस्तान की साथ देने के लिए तैयार नही है, इस बात की ओर रक्षा मंत्रीने ध्यान आकर्षित किया|

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के प्रधानमंमत्री मंत्रीमंडल के सदस्य गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य करके पुरी दुनिया का ध्यान बटोरने के लिए बडी कोशिशें कर रहे है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कईबार परमाणु युद्ध की धमकी दी है| यह करते हुए अमरिका ने भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी धमकाया है| वही, पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशिद ने अक्तुबर या नव्हंबर महीने में भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होगा, यह दावा किया है| यह सभी गतिविधियां पाकिस्तान पुरी दुनिया का ध्यान बटोरने के लिए ही कर रहा है, यही बात अबतक पुरी दुनिया को ज्ञात हुई होगी, यह फटकार भारत के रक्षामंत्री राजनात सिंग ने लगाई है|

अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान बोलते समय राजनाथ सिंग ने पाकिस्तान की हडबडाहट के कारण प्रखर आलोचना की है| कश्मीर संबंधि बोलते का पाकिस्तान को जरा भी अधिकार नही है| कश्मीर यह पाकिस्तान की भूमिक कभी भी नही थी| वही, पीओके में मानवाधिकार का सबसे अधिक हनन हो रहा है, इस ओर पाकिस्तान ज्यादा ध्यान दे, यह फटकार भारतीय रक्षामंत्रालय ने दी है|

प्रधामंत्रत्री नरेंद्र मोदी की फ्रान्स यात्रा के बाद पाकिस्तान ने भारत को धमकाने की तीव्रता बढाई दिख रही है| खास तौर पर ‘जी-७’ बैठक की पृष्ठभूमि पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के बीच हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान ने यह आक्रामकता दिखाई है| इस यात्रा के बाद ही इम्रान खान ने पाकिस्तान को कश्मीर संबंधी भाषण दिया था| पाकिस्तान की हरकतें उकसानेवाली होने का आरोप करके र७ामंत्री राजनाथ सिंद ने पाकिस्तान को कडे बोल सुनाए है| भारत को पाकिस्तान समेत अन्य सभी पडोसी देशों के साथ सलोखा स्थापित होने की उम्मीद है| लेकिन, भारत के साथ बातचीत करनी हो तो पहले पाकिस्तान को आतंकवाद की निर्यात रोकनी होगी, यह फटकार राजनाथ सिंग ने लगाई|

इसीबीच अमरिकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर के साथ हमारी बातचीत हुई है, यह कहकर उन्होंने भी कश्मीर संबंधी भारत ने किया निर्णय यह भारत का अंदरुनी मसला साबित होता है, यह कहा होने की जानकारी राजनाथ सिंग ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.