जम्मू-कश्मीर के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में अधिकारी समेत ४ जवान शहीद

जम्मू: जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने किए गोलीबारी में एक अधिकारी के साथ ४ जवान शहीद हुए हैं। सीमा पर संघर्षबंदी कार्यान्वित करने का निर्णय भारत-पाकिस्तान की डीजीएमओ बैठक में हालही में हुआ था। उसके बाद पाकिस्तान ने यह गोलीबारी की है। हमने संघर्ष बंदी का सम्मान किया है, पर पाकिस्तान ने विश्वासघात किया है। इस विश्वासघात का उत्तर दिया जाएगा, ऐसे शब्दों में बीएसएफ के अतिरिक्त महासंचालक (एडीजी) के एन चौबे ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

पाकिस्तान, गोलीबारी, अंतर्राष्ट्रीय सीमा, अधिकारी समेत, ४ जवान, शहीद, जम्मू-कश्मीर, भारतमंगलवार की रात सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने अचानक गोलीबारी की और मोर्टर्स के हमले शुरू किये। इस गोलीबारी में ४ जवान शहीद हुए हैं तथा ५ लोग जख्मी हुए हैं। शहीद जवानों में उपकमांडर दर्जा के अधिकारी का समावेश है। पिछले महीने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से लगातार गोलीबारी एवं मोर्टर्स हमले किए गए थे। उसे भारतीय जवानों ने जोरदार प्रत्युत्तर दिया था। इसकी वजह से पाकिस्तान का बहुत बड़ा नुकसान हुआ था तथा पाकिस्तान के जवान बड़े तादाद में ढेर और जख्मी हुए थे। उसके बाद पाकिस्तानी लष्कर ने सफेद निशान फहराकर भारतीय लष्कर की तरफ गोलीबारी रोकने की याचना की थी।

डरे हुए पाकिस्तान ने २९ मई के रोज दोनों देशों के डीजीएमओ की बैठक की मांग की थी। इस बैठक में सन २००३ में हुए दोनों देशों के संघर्ष बंदी करार का पालन करने की बात मानी हुई थी। पर डीजीएमओ की बैठक में हुए इस निर्णय को कुछ ही घंटे हो रहे थे, कि पाकिस्तान ने फिर से गोलीबारी शुरू की, जिसमें २ जवान शहीद हुए थे। तथा मंगलवार को फिर एक बार पाकिस्तान से संघर्ष बंदी तोड़ी गई।

उसके बाद बीएसएफ ने इस गोलीबारी को कड़ा प्रत्युत्तर दिया है। डीजीएमओ की बैठक में संघर्ष बंदी का निर्णय लिया गया था। हम उसका सम्मान करते हैं, पर पाकिस्तानी उसका सम्मान नहीं किया है। पाकिस्तान ने क्या करना है, यह पाकिस्तान का प्रश्न है। पर इस विश्वासघात को कैसे और कब उत्तर दिया जाएगा, इसका निर्णय हम लेंगे ऐसा कहकर एडीजी के एन चौबे ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

संघर्ष बंदी हो अथवा ना हो हम हमेशा तैयार होते हैं। सीमा पर गश्ती कभी भी नहीं रुकी है और सीमा पर हमारा वर्चस्व हम कभी नहीं छोड़ेंगे ऐसा चौबे ने आगे कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.