भारत के साथ छद्मयुद्ध लड़ना, यही पाकिस्तान की नीति : सूचना एवं प्रसारणमंत्री का आरोप

द्रास, दि. २६ (पीटीआय) – भारत ने कारगिल में पाकिस्तान पर हासिल की हुई जीत के १७ साल पूर्ण हो रहे हैं, तभी जम्मू-कश्मीर में जारी अप्रत्यक्ष युद्ध में पाकिस्तान का सीधा सहभाग होने का आरोप भारत ने किया है| भारत के सूचना एवं प्रसारणमंत्री वेंकय्या नायडू ने, ‘भारत के साथ छद्मयुद्ध लड़ना’ यही पाकिस्तान की राष्ट्रीय नीति है, इन शब्दों में पाक़िस्तान की कड़ी आलोचना की|

Venkaiah Naidu-  छद्मयुद्ध

पाकिस्तान की आलोचना करते हुए नायडू ने, आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी दिखानेवाले बुद्धिजीवियों को भी निशाना बनाया है| आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी दिखाकर, देश के सुरक्षाबलों के मनोबल का खच्चीकरण मत कीजिए, ऐसी फटकार व्यंकय्या नायडू ने लगाई|

भारत के साथ छद्मयुद्ध करते रहना, यही पाकिस्तान की राष्ट्रीय नीति बन चुकी है| पाकिस्तान आतंकवादियों को पैसा एवं प्रशिक्षण प्रदान करता आ रहा है| पाकिस्तान का यह आक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता| आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराते हुए, भारत में अराजकता फैलाने की पाकिस्तान की साज़िश है| पाकिस्तान के आतंकी नेताओं द्वारा, जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गुमराह करने की कोशिशें की जाती हैं, ऐसा आरोप भी सूचना एवं प्रसारण मंत्री व्यंकय्या नायडू ने किया| पिछले कुछ सप्ताहों से, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की घटनाओं पर चिंता जताकर, इस घटना को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने की कोशिश कर रहा है| इस पृष्ठभूमि पर, सूचना एवं प्रसारणमंत्री ने, पाकिस्तान की आक्रामक राजनीतिक मुहिम का भारत क़रारा जवाब देगा, ऐसे संकेत अपने बयान से दिए हैं|

पाकिस्तान को तीखे शब्दों में फटकार लगाने के साथ ही, व्यंकय्या नायडू ने, आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी दिखानेवाले बुद्धिजीवियों को भी कड़ी चेतावनी दी है| ‘देश के तुकडे करने के प्रयास करनेवाले आतंकवादियों के प्रति कभी भी हमदर्दी नहीं दिखाई जा सकती| जो कोई भी आतंकवाद का उदात्तीकरण करते हैं, उन्हें सेना और सुरक्षाबलों के साथ साथ जम्मू-कश्मीर की पुलीस के सामने खड़ीं चुनौतियों का एहसास नहीं है| देश की सुरक्षा के लिए अपने जवानों ने दिये बलिदान को हमेशा याद रखने की ज़रूरत है’ ऐसा सुस्पष्ट शब्दों में कहते हुए नायडू ने, आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी रखनेवालों की ख़बर ली|

आतंकवादियों के खिलाफ़ चल रही सुरक्षाबलों की कार्रवाई पर जो कोई सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि पाकिस्तान इन मसले को किस तरह भडक़ाने की कोशिश कर रहा है| आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी दिखानेवालों को, देश की एकता और अखंडता के साथ खेलना नहीं चाहिए, ऐसा आवाहन भी नायडू ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.