पाकिस्तान ने भारत के लिए अपनी हवाई सीमा अभी बंद नही की है – भारत का ‘संदेशा’ मिलने पर पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने किया स्पष्ट

इस्लामाबाद – भारत के लिए पाकिस्तान की हवाई सीमा बंद करनेसंबंधी अभी निर्णय नही हुआ है, यह जानकारी पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने दी| भारत ने करारी चेतावनी देने के बाद पाकिस्तान के विदेशमंत्री कुरेशी को यह स्पष्ट करना पडा है| पाकिस्तान ने भारत के लिए हवाई सीमा बंद की तो भारत कराची बंदरगाह के लिए मुश्किल घडी कर सकता है| भारत कराची बंदरगाह के लिए मुश्किल खडी करके पाकिस्तान को प्रत्युत्तर दे, यह मांग राज्यसभा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने की थी| इसके बाद पाकिस्तान ने जल्दबाजी में यह खुलासा किया है|

गुरूवार के दिन पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख ने एक विशष बैठक का प्रयोजन किया था| गुरूवार के दिन पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख ने एक विशेष बैठक बुलाई थी| इस बैठक में समुद्री सुरक्षा का ब्यौरा लिया गया| इसके बाद एडमिरल जफर मोहम्मद अब्बासी ने पाकिस्तानी नौसेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होने का ऐलान किया| असल में भारत से कराची बंदरगाह को मुश्किलों में फंसाना मुमकिन है, यह संदेश प्राप्त होने के बाद पाकिस्तान की नौसेना ने इस बैठक का आयोजन किया था|

इसी बीच पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के दहशतगर्द समुद्री मार्ग से भारत में घुसपैठ करने की तैयारी में होने के समाचार प्रसिद्ध हुए थे| खासतौर पर गुजरात में कच्छ जिले के कांडला और मुंदरा बंदरगाह की सुरक्षा बढाई गई है| इन जगहों पर आतंकी घुसपैठ करने की तैयारी में होने की जानकारी प्राप्त होते ही नौसेना एवं तटरक्षक दल सतर्क होेने की बात कही जा रही है| जैश ए मोहम्मद के आतंकीयों को समुद्री युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया है और इसीका इस्तेमाल करने की साजिश पाकिस्तान ने बनाई है, यह बात भारत के नौसेनाप्रमुख ने स्पष्ट किया|

इन संभावित आतंकी हमलों के बाद भारत की कडी प्रतिक्रिया दर्ज हो सकती है, यह ध्या में रखकर पाकिस्तान की नौसेना तैयारी करने में जुटी होने की संभावना इस वजह से सामने आ रही है| कराची यह पाकिस्तान का सबसे अहम शहर है और इस शहर को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है| इस शहर के बंदरगाह में हर वर्ष कई जहाज पहुंचते है| ऐसी स्थिति में कराची बंदरगाह की नाकाबंदी की जाएगी और पाकिस्तान पर इसका परिणाम भीषण असर हो सकता है| कराची जा रहे जहाजों के लिए अरब सागर में मुश्किलें खडी करने का निर्णय भारत ने किया तो इन जहाजों को काफी लंबे से घुमकर जाना होगा| इसके लिए काफी समय बरबाद हो जाएगा| इस वजह से चीन और पाकिस्तान का बडा नुकसान हो सकता है|

भारतीय नौसेना के पास कराची बंदरगाह के लिए मुश्किलें खडी करने की क्षमता है और भारतीय नौसेना को प्रत्युत्तर देने की तैयारी पाकिस्तानी नौसेना नही रखती| पाकिस्तान के भूतपूर्व नौसेना प्रमुख ने खुलेआम यह बात स्वीकारी है| फिर भी पाकिस्तान के वर्तमान के नौसेनाप्रमुख किसी भी चुनौतीयों का सामना करने की क्षमता पाकिस्तान की नौसेना रखती है, यह दावे कर रहे है| साथ ही पाकिस्तानी नौसेना की तैयारी पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया| लेकिन, भारत का संदेशा प्राप्त होते ही पाकिस्तान की हडबडाहट होने की बात स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही थी|

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने अभी भारतीय विमानों के लिए हवाई सीमा बंद करने का निर्णय नही किया है, यह कहकर अपनी बेचैनी दुनिया को दिखाई| भारत ने धारा ३७० हटाकर जम्मू कश्मीर हमेशा के लिए अपने क्षेत्र से जोड दिया है| फिर भी पाकिस्तान की सरकार ने इसपर करारा जवाब नही दिया है, यह आलोचना पाकिस्तान के चरमपंथी कर रहे है| राजनयिक स्तर पर भारत की सरकार ने पाकिस्तान की करारी हार दी है, यह अफसोस चरमपंथी विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे है और इसके साथ ही उन्होंने इम्रान खान की सरकार के कान खिंचे है| कम से कम भारतीय विमानों को अपनी हवाई सीमा में प्रवेश ना देने का निर्णय तो करें, यह मांग चरमपंथी कर रहे है| इसके बाद पाकिस्तान की सरकारने यह निर्णय करने के संकेत दिए थे| लेकिन, भारत की चेतावनी के बाद इम्रान खान की सरकार को फिलहाल इस मुद्दे पर पीछे हटना पडा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.