भारतीय सेनाप्रमुख के बयान पर पाकिस्तान की गीदडभभकी

इस्लामाबाद – पीओके समेत गिलगिट-बाल्टिस्तान यह पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया हुआ भारत का हिस्सा है| पर, फिलहाल ‘पीओके’ पर पाकिस्तान का नही, बल्कि आतंकियों का कब्जा है, यह बयान भारत के सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत ने किया था| उनके इस कडें बयान से पाकिस्तान को बडी फटकार लगी दिख रही है| भारतीय सेनाप्रमुख का बयान गैरजिम्मेदाराना है और इस क्षेत्र की शांति के लिए खतरनाक होने का दावा पाकिस्तानी सेना ने किया है| यह आलोचना करने के साथ ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने २७ फरवरी से अबतक पाकिस्तानी सेना ने भारत के ६० सैनिकों को मार गिराया है, यह दावा भी किया|

पाकिस्तान में फिलहाल काफी बडी सियासी उथल पुथल हो रही है| भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए भूतपूर्व प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ का स्वास्थ बिगड चुका है| इम्रान खान की सरकार ने शरीफ को इलाज की सुविधा देने से इन्कार करने से उनका स्वास्थ्य और भी बिगडा है, यह आरोप हो रहे है| इन्हीं आरोप के साथ इम्रान खान की सरकार के विरोध में माहौल गरमा हुआ है| वही, विपक्षी नेता मौलाना फझलुर रेहमान ने ३१ अक्टुबर के दिन ‘आजादी मार्च’ के साथ इस्लामाबाद पहुंचने का ऐलान करके प्रधानमंत्री इम्रान खान की नींद उडाई है| मौलाना फझलुर रेहमान के सहयोगी पाकिस्तान के समाचार चैनलों पर इम्रान खान का समर्थन कर रही पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप कर रहे है|

फझलुर रेहमान के एक सहयोगी ने पाकिस्तानी समाचार चैनल पर बोलते समय यह आरोप किया है की, ‘भारत ने बालाकोट में किए बडे हवाई हमलें पर पाकिस्तान ने जवाब ही नही दिया| पर दुसरे दिन पाकिस्तान ने हवाई हमला करके भारत के दो लडाकू विमान गिराने का दावा पाकिस्तान ने किया| यह दावा झुठा होने की बात फझलुर रेहमान के सहयोगी ने घोषित की| इसके अलावा सच्चाई काफी कडवी होती है और उसे हझम करना आसान नही होता, ऐसा फझलुर रेहमान के इस सहयोगी ने सुनाया है| असल संघर्ष से सियासी मोर्चे पर पाकिस्तान लगातार भारत से मार खा रहा है और इसे इम्रान खान की सरकार जिम्मेदार है, यह फटकार इस सहयोगी ने लगाई|

ऐसी कडवी आलोचना से पाकिस्तानी सेना अब भारत के विरोध में हम काफी बडी वीरता दिखा रहे है, यह साबित करने के लिए मजबूर हुई है|
इसी कारण पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असिफ गफूर भारत के सेनाप्रमुख ने किए बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देकर उनका यह बयान गैरजिम्मेदाराना होने की आलोचना कर रहे है| साथ ही मेजर जनरल गफूर ने सोशल मीडिया पर अपने निजी अकाउंट से भारत के विरोध में बडेबडे दांवे किए है| २७ फरवरी से पाकिस्तानी सेना ने भारत के करीबन ६० सैनिक मार गिराए है और भारतीय सेना के बंकर्स भी तबाह किए है, यह दावा इस पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने किया है| पर, उन्होंने यह दावा पाकिस्तानी सेना के अधिकृत अकाउंट से क्यों नही किया, यह बात मेजर जनरल गफूर ने स्पष्ट नही की है|

एक ओर भारतीय सेना नियंत्रण रेखापर गोलीबारी कर रही है, यह शिकायत पाकिस्तान कर रहा है| इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय भारत के उप-उच्चायुक्त को लगातार समन्स दे रहा है| पर, इस गोलीबारी में अपना कुछ भी नुकसान नही हो रहा है, यही दिखाने के लिए पाकिस्तान की कोशिश शुरू है| पर, भारत ने पाकिस्तानी सेना को सबक सिखाने के लिए जोरदार तबाही करने की क्षमता रखनेवाले हथियारों का प्रयोग करने की बात पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक कह रहे है| फिर भी अपना कुछ भी नुकसान नही हुआ, यह साबित करके पाकिस्तान की सेना अपनी ही इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है|

पर, पाकिस्तान के विपक्षी नेता अब पाकिस्तान की सरकार के साथ ही सरकार के पीछे खडी पाकिस्तानी सेना की पोलखोल करने की जानकारी जनता के सामने रख रहे है| इस वजह से पाकिस्तान की सेना पर दबाव और भी बढा है और जो वीरता दिखाई ही नही है, उसी वीरता की कहानी बढाचढाकर बताने के अलावा पाकिस्तानी सेना के सामने अब दुसरा विकल्प बचा नही है, यही बात फिलहाल दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.