अमरिकी और यूरोपिय शिष्टमंड़ल के दौरे की पृष्ठभूमि पर चीन के ४० से अधिक विमानों की ताइवान में घुसपैठ

ताइपे/बीजिंग – अमरीका और यूरोप का शिष्टमंड़ल ने ताइवान की यात्रा करने के दौरान ही चीन के ४० से अधिक विमानों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की| इस घुसपैठ की वजह से चीन-ताइवान क्षेत्र की स्थिति अधिक बिगड़ने की चेतावनी ताइवान के रक्षामंत्री ने दी| इस दौरान ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने चीन की एकाधिकारशाही और दुष्प्रचार के खिलाफ ताइवान और यूरोप को एक होने की आवश्यकता होने का आवाहन किया है|

अमरिकी और यूरोपिय शिष्टमंड़लबीते हफ्ते अमरीका के पांच सांसदों के साथ पहुँचे शिष्टमंड़ल ने ताइवान की यात्रा की थी| इसके बाद अब रविवार के दिन यूरोप के तीन बाल्टिक देशों के सांसदों के समावेश वाला शिष्टमंड़ल ताइवान में दाखिल हुआ| इनमें लिथुआनिया, लाटविया और इस्टोनिया के सांसदों का समावेश है| अमरीका और यूरोपिय देश ताइवान के साथ राजनीतिक ताल्लुकात अधिक मज़बूत कर रहे हैं और इससे चीन की बेचैनी काफी बढ़ी है| इस बढ़ते सहयोग का निषेध करने के लिए चीन ने घुसपैठ करके ताइवान पर दबाव ड़ालने की कोशिश की|

शुक्रवार से सोमवार के चार दिनों में चीन के ४४ विमानों ने ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ की| इस दौरान सबसे बड़ी घुसपैठ रविवार के दिन हुई और इस दिन चीन के २७ विमान ताइवान की सीमा में दाखिल हुए थे| इन विमानों में ८ ‘जे-१६’, ६ ‘जे-१०’, ४ ‘जे-११’, ५ ‘शिआन एच-६ बॉम्बर’, २ ‘केजे-५०० अर्ली वॉर्निंग एअरक्राफ्ट’ और ‘शिआन वाय-२० यू एरियल टैंकर’ का समावेश था| चीन की वायु सेना द्वारा ‘एरियल टैंकर रवाना किए जाने का यह पहला अवसर होने की जानकारी ताइवान के रक्षा विभाग ने साझा की है| सोमवार के दिन चीन के पांच विमानों के घुसपैठ की बात स्पष्ट हुई है और इनमें २ ‘जे-१६’, २ ‘जे-१०’ समेत १ ‘वाय-८ एण्टी सबमरिन वॉरफेअर एअरक्राफ्ट’ का समावेश था|

अमरिकी और यूरोपिय शिष्टमंड़लचीनी विमानों की यह घुसपैठ अक्तुबर के बाद सबसे बड़ी घुसपैठ है| अक्तुबर के पहले पांच दिनों में चीन के तकरीबन १५० विमानों ने ताइवान की सीमा में प्रवेश किया था| इस घुसपैठ के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी| चीन की नई घुसपैठ पर ताइवान ने चिंता जताई है| चीनी विमानों की गतिविधियों की वजह से चीन-ताइवान क्षेत्र में माहौल काफी बिगड़ रहा है, ऐसा इशारा ताइवान के रक्षामंत्री चु कुओचेंग ने दिया है| तो, ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वु ने चीन कितना भी सैन्य दबाव ड़ाले फिर भी ताइवान कभी नहीं झुकेगा, यह इशारा दिया|

इस बीच, रविवार के दिन ताइवान पहुँचे यूरोपिय देशों के सांसदों ने राष्ट्राध्यक्ष त्साई ईंग-वेन से मुलाकात की| इस दौरान राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने जनतंत्र की सुरक्षा के लिए यूरोप और ताइवान को एकजुट होना पड़ेगा, यह आवाहन किया| तभी, यूरोप ताइवान के साथ है, यह संदेश देने के लिए ही हम यहां आए हैं, यह दिलासा यूरोपिय शिष्टमंड़ल ने दिया| यूरोप का शिष्टमंड़ल आठ दिन की यात्रा के लिए ताइवान पहुँचा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.