परमाणु कार्यक्रम रोकना ईरान के लिए अनिवार्य है – सौदी के वरिष्ठ नेता का बयान

दावोस – ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सम्मान चाहते हो तो और उनका सहयोग जरूरी है तो ईरान के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करके परमाणु कार्यक्रम रोकना अनिवार्य है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के दायरे में रहकर ईरान परमाणु कार्यक्रम जारी रखे’, ऐसा सौदी के विदेश विभाग के वरिष्ठ मंत्री अदेल अल-जुबैर ने कहा।

परमाणु कार्यक्रमईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने हाल ही में तीव्र चिंता जताई थी। ईरान ने फोर्दो प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन बढ़ाकर ६० प्रतिशत किया है ईरान इसे अधिक बढ़ाने की तैयारी में है, यह दावा ग्रॉसी ने किया था। इतनी तेज़ी से युरेनियम संवर्धन बढ़ाने की वजह से ईरान परमाणु बम बनाने के करीब पहुँच रहा है, ऐसा ग्रॉसी ने कहा था। परमाणु ऊर्जा आयोग के निरीक्षणकों के लिए परमाणु प्रकल्पों के दरवाजे बंद करने की वजह से ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित आशंका बढ़ी, ऐसा ग्रॉसी ने कहा था।

परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख की इस चेतावनी को इस्रायल एवं सौदी अरब एवं पड़ोसी अरब मित्रदेशों ने बड़ी अहमियत दी थी। इसके बाद ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी यूरोप के इन ‘ई थ्री’ देशों ने भी ग्रॉसी के आरोप ईरान की बातचीत को नुकसान पहुँचाएंगे, ऐसी आशंका जताई थी। रशिया-यूक्रेन युद्ध की वजह से यह मुद्दा अनदेखा रहा था। इसी बीच ईरान ने भी सौदी को चर्चा का प्रस्ताव दिया था। सौदी से ताल्लुकात सुधारने के लिए उत्सुक है, ऐसा ईरान ने कहा था।

लेकिन, दावोस की बैठक में सौदी के विदेश विभाग के वरिष्ठ नेता ने परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा उठाकर ईरान पर दबाव बढ़ाया है। ईरान को सौदी और अन्य देशों से सहयोग पाना हो तो परमाणु कार्यक्रम रोकना अनिवार्य है, ऐसा बयान जुबैर ने बड़े ड़टकर किया। इसी बीच, ईरान परमाणु बम प्राप्त करता है तो सौदी भी ज्यादा समय तक पीछे नहीं रहेगा, यह इशारा सौदी ने कुछ हफ्ते पहले ही दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.