सौदी के क्राऊन प्रिन्स अरब देशों के दौरे पर

Saudi-Prince-Arab-countriesरियाध – विएना में अमरीका और ईरान परमाणु समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और इसी दौरान खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियॉं गतिमान हुई हैं| सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान अरब मित्रदेशों के दौरे पर रवाना हुए हैं| ईरान का विवादित परमाणु कार्यक्रम ही क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद के इस खाड़ी दौरे का प्रमुख मुद्दा होने की चर्चा है|

ओमान की यात्रा करके क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने अपने अरब मित्रदेशों के दौरे की शुरूआत की| इसके बाद प्रिन्स मोहम्मद बहरीन, कतार और कुवैत का दौरा करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है| ‘गल्फ को-ऑपरेशन काऊन्सिल-जीसीसी’ के छह सदस्य देशों के बीच जारी मतभेद कम करके सहयोग बढ़ाने के लिए सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने इस दौरे का आयोजन किया है| लेकिन, क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान यूएई का दौरा करेंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है| लेकिन, सौदी के राजा सलमान ने यूएई के राष्ट्राध्यक्ष शेख खलिफा बिन ज़ायद अल नह्यान को खत के ज़रिये संदेश भेजा है|

इसी बीच ईरान का परमाणु कार्यक्रम एवं येमन की हौथी विद्रोहियों से उभरे खतरे पर सौदी के क्राऊन प्रिन्स अरब मित्रदेशों के साथ बातचीत करेंगे, यह जानकारी संबंधित व्यक्ति ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर साझा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.