सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष पर हमला करेगा – अमेरिकन गुप्तचर प्रणाली का इशारा

वॉशिंग्टन – अमेरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व विदेशमंत्री माईक पॉम्पियो और कुछ निवृत अधिकारियों पर जानलेवा हमला हो सकता है। कासेम सुलेमानी नामक अपने वरिष्ठ सेना अधिकारी की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान अमेरिकी नेताओं को लक्ष्य कर सकता है, ऐसा इशारा अमेरिका की गुप्तचर प्रणाली ने दिया है। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन खाडी के दौरे पर रवाना होने से पहले वृत्तसंस्था ने यह जानकारी प्रसिद्ध की।

सुलेमानी की हत्यासन 2020 में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के पश्चात अमेरिका ने इराक के बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमला किया था। हवाई अड्डे से निकलने वाली मोटरों के बेड़े पर हुए हमले में ईरान के कुद्स फोर्सेस के प्रमुख कासेम सुलेमानी और उनके साथी मारे गए थे। इस पर क्रोधित हुए ईरान ने सुलेमानी की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की हत्या करने की धमकी दी थी। आनेवाले समय में ईरान स्थित अमेरिकी सेना अड्डों पर हमले किए थे।

तो, सालभर पहले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडे ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के बारे में सौदेबाज़ी शुरु की। इसलिए सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की बात पीछे छूटने का दावा किया जा रहा था। पर अमेरिका की गुप्तचर प्रणाली द्वारा बनाया गया अहवाल अलग इशारे दे रहा है। ईरान ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, पूर्व विदेशमंत्री माईक पॉम्पियो, सेंटकॉम के पूर्व प्रमुख जनरल केनिथ मैकेन्ज़ी की हत्या करने की योजना बनाने की बात अमेरिका की गुप्तचर प्रणाली ने अपने अहवाल में कही है।

सुलेमानी की हत्यासुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान भिन्न-भिन्न गतिविधियां करने की तैयारी में है। इनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने का समावेश है। जून के दूसरे हफ्ते में बनाया गया यह अहवाल चार दिन पहले एक वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध किया। अमेरिकी प्रणाली ने इस पर खुलासा नहीं किया है। पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन खाडी राष्ट्रों के दौरे पर रवाना होने से पहले यह जानकारी सामने आई है।

इसी दौरान, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ईरान के साथ किया गया परमाणु समझौता पुनर्जीवित करने की कोशश कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर लादे हुए प्रतिबंधों को पीछे हटान के लिए तैयारी भी बायडेन प्रशासन ने की है। पर राष्ट्राध्यक्ष के इस निर्णय पर अमेरिका में से ही विरोध बढ रहा है। ऐसी स्थिति में ईरान द्वारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा को खत्रा होने की खबर बायडेन प्रशासन पर दबाव बढा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.