ईरान ने कई परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त युरेनियम प्राप्त किया है – परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख की चेतावनी

ब्रुसेल्स – ईरान ने चाहा तो एक नहीं बल्कि, कई परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त युरेनियम पाया है, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता, यह गंभीर चेतावनी संयुक्त राष्ट्रसंघ के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने दी। लेकिन, ईरान ने अब तक परमाणु बम नहीं बनाया है और पश्चिमी देशों को ईरान को रोकने के लिए अपनी कोशिश दोगुनी करनी पडेगी, ऐसा आवाहन ग्रॉसी ने किया। इसी बीच दूसरी ओर परमाणु बम बनाने के करीब पहुँचे ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमले करने की तैयारी की गई है, ऐसा इशारा इस्रायली यंत्रणा दे रही है।

परमाणु बमईरान ने कम से कम एक परमाणु बम बनाने के लिए ज़रूरी युरेनियम का भंड़ारण किया है, यह दावा भी ग्रॉसी ने कुछ महीने पहले किया था। लेकिन, परमाणु बम बनाने के लिए आवश्यक संवर्धित युरेनियम ना होने का बयान ग्रॉसी ने किया था। परमाणु बम बनाने के लिए ९० प्रतिशत शुद्धता के संवर्धित युरेनियम की ज़रूरत होती है, ऐसा परमाणु ऊर्जा आयोग का कहना है। वहीं, ईरान ने ६० प्रतिशत शुद्धता का तकरीब ७० किलो संवर्धित युरेनियम प्राप्त किया है, ऐसी जानकारी ग्रॉसी ने दी थी। परमाणु आयोग के प्रमुख की इस चेतावनी के बाद इस्रायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले करने का ऐलान किया था।

परमाणु बमलेकिन, ग्रॉसी ने बुधवार को यूरोपियन संसद की उप-समिती को दी हुई जानकारी में ईरान ने एक नहीं बल्कि कई परमाणु बम बनाने के लिए आवश्यक युरेनियम प्राप्त किया है, ऐसा कहकर सनसनी निर्माण की है। इसकी वजह से ईरान का परमाणु कार्यक्रम खतरनाक स्तर पर जा पहुँचा है, ऐसा ग्रॉसी सुझा कर रहे हैं। लेकिन, ईरान ने परमाणु बम का निर्माण नहीं किया है, इसकी याद भी परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख दिला रहे हैं। तथा, पश्चिमी देशों ईरान के साथ बातचीत करने की गति और कोशिश बढ़ाकर दोगुनी करें, ऐसा आवाहन ग्रॉसी ने किया है।

इसी बीच, पिछले हफ्ते में इस्रायली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने माध्यमों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ईरान पर हमला करने का निर्णय ले सकते हैं, ऐसी चेतावनी दी थी। इसी बीच, इस्रायली वरिष्ठ सेना अधिकारी ने भी अपनी सेना ईरान के परमाणु प्रकल्पों पर हमले करने के लिए तैयार होने का इशारा दिया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.