इस्रायल-मोरोक्को रक्षा सहयोग पर अल्जीरिया ने धमकाया

algeria-threatens-israel-morocco-2गाज़ा/अल्जिअर्स – ‘जो कोई अल्जीरिया पर हमला करने का साहस करेगा तो हम उस पर हमले करेंगे’, ऐसा अल्जीरिया के राष्ट्राध्यक्ष अब्द-अलमाजिद तबून ने धमकाया है| बीते हफ्ते इस्रायल और मोरोक्को ने रक्षा सहयोग के लिए समझौता किया था| इस पर ईरान, अल्जीरिया एवं पैलेस्टिन के फताह और हमास जैसे गुटों ने प्रतिक्रिया दर्ज़ की है| अल्जीरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने दी हुई धमकी इसका अगला चरण होने की बात दिख रही है|

इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने बीते हफ्ते अल्जीरिया की दो दिवस यात्रा की थी| अब्राहम समझौते के तहत दोनों देशों ने ऐतिहासिक रक्षा सहयोग का समझौता भी किया था| इसके अनुसार दोनों देश रक्षा सामान का निर्माण एवं खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान करेंगे| दोनों देशों के रक्षामंत्रियों की बातचीत के दौरान मोरोक्को के पड़ोसी अल्जीरिया से होने वाले खतरे पर विचार किया गया था|

अफ्रीका के उत्तरी ओर स्थित अल्जीरिया के ईरान के साथ मित्रता के संबंध हैं| कुछ ही हफ्ते पहले ईरान के विदेशमंत्री ने अल्जीरिया का दौरा किया था| ईरान के समर्थन की वजह से अल्जीरिया मोरोक्को के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपना रहा है, इस बात पर इस्रायल के रक्षामंत्री ने ध्यान आकर्षित किया| इस पर अल्जीरिया के राष्ट्राध्यक्ष से तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है|

algeria-threatens-israel-morocco-1‘अल्जीरिया से मोरोक्को के लिए किसी भी तरह का खतरा नहीं है| इस वजह से मोरोक्को और इस्रायल के नेताओं के आरोप अल्जेरिया की बदनामी होने का बयान करके राष्ट्राध्यक्ष तबून ने ऐसे भी धमकाया कि, अल्जीरिया पर होनेवाले हमले पर वैसा ही जोरदार प्रत्युत्तर दिया जाएगा| अल्जीरियन राष्ट्राध्यक्ष के बाद पैलेस्टिन की हमास और फताह दोनों गुटों ने भी इस्रायल-मोरोक्को समझौते की आलोचना की|

पैलेस्टिन पर कब्ज़ा करनेवाले इस्रायल के साथ मोरोक्को ने राजनीतिक और लष्करी सहयोग स्थापित किया| यह बड़ी निंदनीय बात  है| इसके साथ ही वर्णित समझौता इस्रायल को पैलेस्टिनियों पर अधिक अत्याचार करने की अनुमति देता है’, ऐसी तीखी आलोचना गाज़ा में स्थित हमास के प्रवक्ता समी अबु ज़ुहारी ने की| इस संकट से बचने के लिए इस्रायल के साथ किए गए सहयोग से मोरोक्को पीछे हटे, यह मॉंग ज़ुहारी ने की|

मोरोक्को इस्रायल के साथ अब्राहम समझौता करनेवाला तीसरा देश था| इसके अनुसार दोनों देशों में राजनीतिक एवं सैन्य स्तर का सहयोग स्थापित करने की कोशिश हो रही है| इस्रायल ने मोरोक्को के साथ स्थापित किए इस सहयोग से अल्जीरिया को बड़ा झटका लगने का दावा किया जा रहा है| क्योंकि, अब तक ईरान के समर्थन की वजह से अल्जीरिया मोरोक्को पर बड़ा दबाव ड़ालता रहा है| साथ ही पश्‍चिमी सहारा में स्थित मोरोक्को की संप्रभूता को अल्जीरिया लगातार चूनौती दे रहा था|

लेकिन, अब्राहम समझौते में शामिल होने के बाद मोरोक्को को इस्रायल और अमरीका का समर्थन प्राप्त होगा, ऐसे स्पष्ट संकेत प्राप्त होने लगे हैं| जल्द ही अमरीका, इस्रायल और मोरोक्को के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का भी आयोजन होगा, ऐसे दावे किए गए हैं| इसी कारण अल्जीरिया ने इस विषय पर प्रतिक्रिया दर्ज़ कर रहा रहै|

Leave a Reply

Your email address will not be published.