ईस्ट चाइना सी में स्थित जापानी द्वीप के करीब चीन का कार्गो जहाज़ डुबने से आठ की मौत – जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा ‘सर्च’ अभियान शुरू

जापानी द्वीपटोकियो/बीजिंग – ईस्ट चाइना सी में स्थित जापान के ‘दान्जो आयलैण्डस्‌‍’ क्षेत्र में हुए हादसे मे चीन का कार्गो जहाज़ डुबने से आठ लोगों की मौत हुई। इनमें से मृतक छह चीनी और दो म्यांमार के नागरिक हैं, ऐसी जानकारी जापानी यंत्रणाओं ने साझा की। मंगलवार को यह हादसा हुआ, ऐसा जापान और दक्षिण कोरिया ने स्पष्ट किया। इस्ट चाइना सी में पिछले कुछ दिनों से तुफान से दिक्कत हो रही थी और इसी वजह से यह जहाज़ डुबा होगा, ऐसा दावा दक्षिण कोरिया की यंत्रणाओं ने किया है।

जापानी द्वीपहाँगकाँग में रजिस्टर जिन तिआन मालवाहक जहाज़ पिछले महीने मलेशिया से निकल पड़ा था। दक्षिण कोरिया के इंचेऑन बंदरगाह में पहुँच रहा यह जहाज़ मंगलवार को ईस्ट चाइना सी में शुरू हुए तुफान में हादसे का शिकार हुआ। जापान के दान्जो आयलैण्डस्‌‍ से करीबन १०० किलोमीटर दूरी से इस जहाज़ ने ‘डिस्ट्रेस सिग्नल’ भेजा था। इसके बाद जापान और दक्षिण कोरिया के तटरक्षक बल ने सर्च अभियान शुरू किया। इसे शुरुआती सफलता हासिल हुई हैं और जहाज़ के आठ कर्मियों की मौत होने की जानकारी इस अभियान से सामने आयी। इस दौरान छह घायलों को बचाया गया है और उन्हें जापान के अस्पताल में दाखिल किया गया है, ऐसी जानकारी संबंधित यंत्रणाओं ने प्रदान की। इस जहाज़ पर कुल २२ लोग मौजूद थे, यह जानकारी भी सामने आयी है।

जापानी द्वीपइसी बीच, इस हादसे की पुरी जानकारी भी सामने नहीं आयी है। तुफानी हवां के कारण यह जहाज़ डुबा, ऐसा शुरूआती अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन, अभी अधिकृत स्तर पर इसकी पुष्टी नहीं हुई है। यह जहाज़ संवेदनशील क्षेत्र में डुबने की वजह से इसकी पुरी जानकारी प्राप्त हुए बिना किसी भी तरह के दावे ना करने की सावधानी बरती जा रही है। ईस्ट चाइन सी क्षेत्र के इस विवादित क्षेत्र को लेकर जापान और चीन का लगातार विवाद होता रहा है। इस क्षेत्र में चीन के जहाज़ों की घुसपैठ होती रहती है और इसके ज़रिये जापान के वर्चस्व को चुनौती देने की कोशिश चीन करता है। जापान भी चीन को उसी भाषा में जवाब देकर इस क्षेत्र पर चीन जता रहे दावे ठुकरा रहा है। कुछ दिन पहले ही जापान ने इस क्षेत्र में अपनी तैनाती बड़ी मात्रा में बढ़ाई थी।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.