हौथी विद्रोहियों ने जहाज़ का किया अपहरण

जेरूसलम – येमन के ईरान समर्थक हौथी विद्रोहियों ने ‘रेड सी’ के क्षेत्र से एक इस्रायल के मालवाहक जहाज़ का अपहरण करने की खबरें प्राप्त हुई थी। लेकिन, यह जहाज इस्रायली कंपनी का नहीं हैं और इस देश पर हमारे देश के नागरिक भी नहीं थे, ऐसी जानकारी इस्रायल ने प्रदान की है। फिर भी ईरान समर्थन आतंकवादियों ने मालवाहक जहाज़ का अपहरण करना बड़ी गंभीर बात होने का बयान इस्रायली अधिकारी ने किया है। इसके परिणाम बड़े गंभीर होंगे, ऐसी चेतावनी भी इस इस्रायली अधिकारी ने दी है।

येमन के हौथी विद्रोहियों ने इस्रायल ने हमास पर शुरू किए हमलों का निषेध करके इस युद्ध में हमास के पक्ष में उतरने का ऐलान किया था। हौथी विद्रोहियों ने जहाज़ का किया अपहरणइन विद्रोहियों ने इस्रायल की दिशा में मिसाइलें भी दागी थी। इनमें से कुछ मिसाइलों को सौदी अरब ने ही नष्ट किया है, यह भी कहा जा रहा है। इसके बाद रेड सी के क्षेत्र से येमन के विद्रोहियों ने माल वाहक जहाज़ का अपहरण किया। यह जहाज इस्रायल का है, ऐसा ऐलान येमन के इन विद्रोहियों ने किया था। लेकिन, इस्रायल ने इनका यह दावा ठुकराया है।

जह जहाज़ ब्रिटेन की किसी कंपनी का हैं और कोई जापानी कंपनी इस जहाज़ को चला रही थी। इस जहाज़ पर एक भी कर्मचारी इस्रायली नागरिक नहीं था। इस वजह से इस जहाज के साथ इस्रायल का कोई भी संबंध नहीं हैं। लेकिन, रेड सी से ईरान समर्थक आतंकवादियों ने ऐसे जहाज का अपहरण करना बड़ी गंभीर बात है, इसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देकर रहेगी, ऐसी चेतावनी इस्रायली अधिकारी ने दी है। हौथी विद्रोहियों ने जहाज़ का किया अपहरणइसपर इस्रायल के प्रधानमंत्री दफ्तर ने भी प्रतिक्रिया दर्ज़ की है।

हौथी विद्रोहियों की इस कार्रवाई के लिए इस्रायली प्रधानमंत्री के दफ्तर ने सीधे ईरान को ज़िम्मेदार पकड़ा हैं। ईरान के आतंकवादियों ने इस जहाज़ का अपहरण करने की हम सख्त शब्दों में आलोचना करते हैं, ऐसा प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू के दफ्तर ने कहा है। हौथी विद्रोहियों की इस गतिविधि के कारण रेड सी में सामान की यातायात बाधित हो सकती है। इस्रायल विरोधी युद्ध का हिस्सा समझ कर हौथी के विद्रोहियों ने यदि हमास के पक्ष में खड़े रहकर मालवाहक जहाज़ों का अपहरण करना जारी रखा तो इस्रायल-हमास युद्ध का दायार अधिक बढ़ने का खतरा रहेगा।

इस्रायल-हमास युद्ध तेज़ होकर इसमें अन्य देश शामिल न हो, इसके लिए अमेरिका और यूरोपिय देश कड़ी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, ईरान, सीरिया एवं तुर्की जैसे देश अभी भी अब तक गाजा तक सीमित रहे इस युद्ध का दायरा अधिक बढ़ाने की कोशिस में लगे हैं। हौथी विद्रोहियों ने इस जहाज का अपहरण करके रेड सी के क्षेत्री की यातायात असुरक्षित होने की बात दर्शायी है। इसके अंतरराष्ट्रीय परिणाम हो सकते हैं और इस्रायली अधिकारियों ने यह इशारा देना ध्यान खींचता है। हौथी विद्रोहियों के गतिविधियों के पीछे ईरान का हाथ होने का आरोप इस्रायल ने पहले भी लगाया था। सौदी अरब, यूएई ने भी हौथी के पीछे ईरान की ताकत खड़ी होने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.