इस्रायली जहाज का अपहरण करने की येमन के विद्रोहियों की साज़िश अमेरिका ने कर दी नाकाम – विद्रोहियों ने अमेरिकी विध्वंसक पर किए मिसाइल हमले

मनामा/लंदन – येमन के हौथी विद्रोहियों ने मालवाहक जहाज का अपहरण करने की घटना अभी ताज़ी है और इसी बीच इन विद्रोहियों ने अब एड़न की खाड़ी में इस्रायली जहाज का अपहरण करने की कोशिश की। इस क्षेत्र में गश्त लगा रहे अमेरिकी विध्वंसक ने अपहरण की इस साज़िश को नाकाम कर दिया। लेकिन, इससे गुस्सा होकर हौथियों ने सीधे अमेरिकी विध्वंसक पर दो मिसाइल दागे। इसके कारण लंबे समय तक इस क्षेत्र में तनाव बना था। पिछले कुछ हफ्तों से हौथी विद्रोहियों ने रेड सी के क्षेत्र में अमेरिका, इस्रायल और अन्य विदेशी जहाजों पर हमले करना शुरू किया है और इस वजह से इस क्षेत्र में शुरू अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बना होने की चिंता जताई जा रही है।

इस्रायली जहाज का अपहरण करने की येमन के विद्रोहियों की साज़िश अमेरिका ने कर दी नाकाम - विद्रोहियों ने अमेरिकी विध्वंसक पर किए मिसाइल हमलेइस्रायल ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादियों के विरोध में शुरू की हुई सैन्य कार्रवाई के प्रत्युत्तर में येमन के हौथी विद्रोहियों ने इस्रायल के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। पिछले डेढ़ महीनों में हौथियों ने इस्रायल पर सीधे रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करना शुरू किया है। साथ ही रेड सी के क्षेत्र से गुजर रहे इस्रायली एवं इस्रायल के मालिकाना अधिकार होने वाले विदेशी जहाजों पर हौथियों ने हमले करना शुरू किया है। हौथी के इन हमलों पर जवाब देने के लिए इस्रायल ने इस समुद्री क्षेत्र में अपने विध्वंसक तैनात किए हैं। वहीं, रेड सी में तैनात अमेरिकी विध्वंसक भी हौथी के हमलों को नाकाम कर रहे हैं।

लेकिन, हौथी ने पिछले हफ्ते इसी समुद्री क्षेत्र से भारत की ओर जा रहे मालवाहक जहाज़ का अपहरण करके सनसनी निर्माण की। यह जहाज दक्षिण कोरिया की कंपनी का है, फिर भी इस्रायली उद्यमी इस जहाज से जुड़ा होने की जानकारी सामने आयी थी। हौथी ने इस जहाज को येमन की बंदरगाह में रखा है, इसके सैटेलाईट से प्राप्त फोटो भी सामने आए हैं। इस्रायली जहाज का अपहरण करने की येमन के विद्रोहियों की साज़िश अमेरिका ने कर दी नाकाम - विद्रोहियों ने अमेरिकी विध्वंसक पर किए मिसाइल हमलेइस जहाज की रिहाई के लिए ज़रूरी कोशिश शुरू है और इसी बीच रविवार के दिन हौथी ने ‘सेंट्रल पर्का’ नामक अन्य इस्रायली जहाज का अपहरण करने की कोशिश की। रेड सी के दक्षिणी ओर एडन की खाड़ी में यह घटना हुई।

हौथी विद्रोही जहाज की दिशा में बढ़ते देखकर ‘सेंट्रल पार्क’ के अधिकारी ने करीब खड़ी अमेरिकी विध्वंसक ‘यूएसएस मैसॉन’ को सहायता संदेश भेजा। साथ ही अमेरिकी विध्वंसक ने सेंट्रल पार्क पर कब्ज़ा करने पहुंचे हौथी के आतंकवादियों को खदेड़ दिया। इनमें से कुछ को अमेरिकी नौसेना ने हिरासत में लेने का दावा किया जा रहा है। इस्रायली जहाज ने एडन की खाड़ी से सुरक्षित प्रवास किया। लेकिन, इसके कुछ ही घंटे बाद हौथी ने अमेरिकी विध्वंसक पर मिसाइल हमला करके अपना गुस्सा जताया।

इस्रायली जहाज का अपहरण करने की येमन के विद्रोहियों की साज़िश अमेरिका ने कर दी नाकाम - विद्रोहियों ने अमेरिकी विध्वंसक पर किए मिसाइल हमलेयेमन के हौथी विद्रोहियों ने इस्रायली जहाज का अपहरण करने की कोशिस की हो, फिर भी इसके पीछे ईरान होने का आरोप इस्रायली अधिकारी लगा रहे हैं। रेड सी, एडन की खाड़ी, हिंद महासागर के क्षेत्र में सफर कर रहे इस्रायली या इस्रायल के हिजसंबंधों से जुड़े जहाजों को लक्ष्य करके ईरान ने इस्रायल के विरोध में गुप्त युद्ध छिड़ा है, ऐसा दावा पश्चिमी माध्यम ठोक रहे हैं। कुछ दिन पहले ही हिंद महासागर के क्षेत्र में ईरान के ड्रोन ने इस्रायली जहाज पर हमला किया था। इस दौरान इस्रायली जहाज को थोड़ा भी नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन, इस्रायल और ईरान का विवाद समुद्री क्षेत्र में तनाव का कारण बनता दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए रणनीतिक नज़रिये से अहम क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे हमलों को सही समय पर रोकने की आवश्यकता अमेरिकी एवं इस्रायली माध्यम जता रहे हैं। इसमें से कोई भी हमला इस क्षेत्र में अमेरिका-इस्रायल विरोधी ईरान यह संघर्ष शुरू कर सकता है। ऐसा संघर्ष शुरू हुआ तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें भारी उछलेगी और इससे सभी देशों को नुकसान पहुंचेगा, ऐसी चिंता जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.