ईरान की सहायता से ही हौथी के विद्रोहियों ने ‘रेड सी’ में जहाजों पर हमले किए -व्हाईट हाऊस का स्पष्ट आरोप

वॉशिंग्टन – येमन के हौथी विद्रोही पिछले डेढ़ महीनों से रेड सी के समुद्री क्षेत्र में विदेशी मालवाहक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। लेकिन, ईरान का पूरा योगदान और सहायता के बिना हौथी इन हमलों को अंजाम दे नहीं सकती। ‘रेड सी’ में ड़ेरा जमाए ईरान के जासूसी से संबंधित जहाज ने येमन के विद्रोहियों को विदेशी जहाजों की जानकारी प्रदान की, ऐसा स्पष्ट आरोप अमेरिका के अधिकारियों ने लगाया है। साथ ही ‘रेड सी’ की सुरक्षा अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने खड़ी चुनौती बनी हैं और इसके विरोध में संयुक्त कार्रवाई आवश्यक होने का आवाहन व्हाईट हाऊस ने किया है। पिछले कुछ दिनों से अमेरिका येमन के विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज़रूरी अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक गठबंधन खड़ा रही हैं।

ईरान की सहायता से ही हौथी के विद्रोहियों ने ‘रेड सी’ में जहाजों पर हमले किए -व्हाईट हाऊस का स्पष्ट आरोपव्हाई हाऊस में नियुक्त अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता एड्रिन वॉटसन ने रेड सी के हौथी विद्रोहियों पर कार्रवाई करने के मुद्दे पर बोलते हुए ईरान पर आरोप लगाया। विदेशी जहाजों पर हमले करने के लिए ईरान ने येमन के विद्रोहियों की हर तरह से सहायता की। इसमें हमलों से विदेशी जहाजों का अपहरण करने की योजना में भी ईरान का हाथ था। ईरान ने पहली बार येमन के विद्रोहियों को ऐसी सहायता मुहैया नहीं की है, बल्कि ईरान ने हौथी को पहले भी सैन्य सहायता प्रदान की थी। साथ ही इस क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण करने के लिए उकसाया भी था, ऐसा आरोप वॉटसन ने लगाया।

ईरान की सहायता से ही हौथी के विद्रोहियों ने ‘रेड सी’ में जहाजों पर हमले किए -व्हाईट हाऊस का स्पष्ट आरोपवहीं ईरान की सेना से संबंधित निगरानी करने वाले जहाज ने हौथी विद्रोहियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की है। वर्ष २०२१ से रेड सी के क्षेत्र में बंद पड़ने से खड़ा हुआ ईरान का जहाज जासूसी करने में लगा होने का दावा अमेरिकी अखबार ने सुत्रों के दाखिले से किया। अमेरिकी सुरक्षा यंत्रणा ने इस दावे की पुष्टि करने वाली जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन, वर्ष २०२१ से ईरान के ‘बेशाद’ नामक जहाज येमन के तटीय इलाके के करीबी ‘रेड सी’ के क्षेत्र में बंद पड़ने से खड़ा हैं। यह जहाज ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ से संबंधित होने की खबर ब्रिटेन स्थित अखबार ने प्रदान की। इस जहाज से रेड सी से गुजर रहे व्यापारिक जहाजों की जानकारी हौथी तक पहुंचाने में आसानी हो रही हैं, ऐसा इस अखबार का कहना है।

ईरान की सहायता से ही हौथी के विद्रोहियों ने ‘रेड सी’ में जहाजों पर हमले किए -व्हाईट हाऊस का स्पष्ट आरोपव्हाईट हाऊस के आरोप हौथी के विद्रोहियों ने ठुकराए हैं। विदेशी जहाजों पर हुई कार्रवाई को हौथी ने अकेले अंजाम दिया हैं और इसके लिए किसी ने भी खुफिया जानकारी प्रदान नहीं की, ऐसा दावा इस विद्रोही संगठन ने किया। लेकिन, येमन के विद्रोही कितना भी चिल्लाए तो भी रेड सी के क्षेत्र से गुजर रहे एवं इस्रायल से संबंधित जहाजों पर हमले करने की क्षमता हौथी नहीं रखती, यह चर्चा पहले भी हुई थी। येमन की वायुसेना का हेलीकॉप्टर मालवाहक जहाज पर उतारने की कुशलता हौथी विद्रोहियों के पास हो नहीं सकती, यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक और माध्यम उठा रहे थे।

इसी बीच पिछले कुछ दिनों से रेड सी की सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका अधिक से अधिक आक्रामक भूमिका अपना रही हैं। इस समुद्री क्षेत्र से गुजर रहे जहाजों की सुरक्षा के साथ ही येमन में स्थित हौथी के ठिकानों प र हमले करने के लिए बायडेन प्रशासन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौसैनिक गठबंधन खड़ा कर रहा हैं। सौदी अरब हौथी के साथ शांति समझौता न करें, ऐसी सूचना भी अमेरिका ने की थी। साथ ही इस्रायल ने येमन में हौथी के ठिकानों पर किए हमलों पर अमेरिका ने आपत्ति भी जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.