चीन ने इस्रायल के लिए होने वाली सामान की यातायात रोक दी है – इस्रायल ने चीन से मांगा जवाब

बीजिंग – चीन की शिपिंग कंपनी ने इस्रायल के लिए होने वाली सामान की यातायात यकायक रोक दी है। इसके लिए वर्णित कंपनी ने कोई भी वजह साझा नहीं की है और इसपर खुलासे की प्रतीक्षा होने का बयान इस्रायल ने किया है। येमन के हौथी विद्रोहियों ने रेड सी में किए हमलों की पृष्ठभूमि पर चीन ने यह निर्णय करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, चीन और इश्रायल के संबंधों में बना तनाव अधिक बढ़ने की बात इशसे स्पष्ट हो रही हैं।

समुद्री यातायात कर रही चीन की ‘सीओएससी-कॉस्को’ कंपनी ने इस्रायल के लिए होने वाली सामान की यातायात बंद कर दी है। इस्रायल के परिवहन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी साझा की। चीन ने इस्रायल के लिए होने वाली सामान की यातायात रोक दी है - इस्रायल ने चीन से मांगा जवाबचीन की कंपनी ने अपने इस निर्णय की कोई भी वजह साझा न करने से इस्रायली अधिकारियों ने इस पर आश्चर्य जताया है। साथ ही सिर्फ इस्रायल के लिए होने वाली यातायात रोकने का निर्णय हुआ है, ऐसी आशंका इस अधिकारी ने व्यक्त की है।

पिछले तीन महीनों से येमन के हौथी विद्रोहियों ने रेड सी से सफर कर रहे विदेश जहाजों पर हमले करना शुरू किया है। इस्रायल से जुड़ी सामान की यातायात कर रहे जहाजों को हौथी के विद्रोही लक्ष्य कर रहे हैं। अमेरिकी युद्धपोतों की सुरक्षा कर रहे जहाजों पर भी हौथी ने हमले किए हैं। इस पृष्ठभूमि पर मर्स्क सहित छह बड़ी कंपनियों ने रेड सी से यातायात न करने का निर्णय किया है। चीन की ‘कॉस्को’ कंपनी ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र इस्रायल के लिए होने वाली सामान की यातायात रोकने का निर्णय करने का दावा किया जा रहा है।

लेकिन, चीन के इस निर्णय के पीछे ईरान और इस्रायल के साथ बना तनाव ज़िम्मेदार होने की बात कही जा रही है। गाजा पट्टी पर हमले करने वाले इस्रायल की घेराबंदी करें, ऐसा आवाहन ईरान के नेताओं ने किया था। ईरान के सहयोग की पृष्ठभूमि पर चीन ने ईरान के आवाहन पर रिस्पान्स देते हुए इस्रायल के लिए होने वाली शिपिंग सेवा बंद करने का निर्णय किया होगा, ऐसी चर्चा शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.