रशियन ईंधन पर ‘प्राईस कैप’ लगाने पर ‘जी-७’ सहमत – रशिया की कड़ी चेतावनी

वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया के ईंधन की कीमत पर मर्यादा लगाने के प्रस्ताव पर ‘जी-७’ गुट सहमत हुआ है। शुक्रवार को इस मुद्दे पर हुई बैठक में इस निर्णय का निवेदन जारी किया गया। इसमें रशिया को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए निधि प्राप्त ना हो, इसके लिए कीमत पर मर्यादा लगाने की बात स्पष्ट की गई। ‘जी-७’ के इस निर्णय से पहले ही रशिया ने ईंधन की कीमत को लेकर तीखी चेतावनी दी है। ‘प्राईस कैप’ लगाए जाने के बाद ईंधन बाज़ार में प्रचंड़ अस्थिरता निर्माण होगी, ऐसा इशारा रशिया के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दिया है।

कच्चे तेल और नैसर्गिक ईंधन वायु की बिक्री से रशिया को प्रति दिन तकरीबन १ अरब डॉलर्स प्राप्त हो रहे हैं, यह दावा यूक्रेन कर रहा है। रशिया को ईंधन बिक्री से प्राप्त हो रहा यह पैसा यूक्रेन का खून अधिकाधिक बहाएगा, यह आरोप भी यूक्रेन ने लगाया था। इस पृष्ठभूमि पर पश्‍चिमी देशों ने रशिया के ईंधन पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया था। लेकिन, रशियन ईंधन पर प्रतिबंध लगाने पर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया था। इससे सबसे ज्यादा नुकसान पश्‍चिमी देशों को ही पहुँचा था। ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से पश्‍चीमी दशों की जनता में तीव्र नाराज़गी है।

इस नाराज़गी से बचने के लिए अमरीका और यूरोपिय देशों ने कोशिश शुरू की है और ‘प्राईस कैप’ इसी का हिस्सा है। रशियन ईंधन की कीमत पर प्रतिबंध लगाने पर ईंधन की कीमत घटेगी, ऐसी उम्मीद पश्‍चिमी देशों ने जताई है। कीमत कम होने पर रशिया को ईंधन से प्राप्त हो रहा महसूल कम होगा और रशिया यूक्रेन के खिलाफ अधिक समय तक युद्ध नहीं कर सकेगी, ऐसे दावे पश्‍चिमी देश कर रहे है। विश्‍व के अन्य सहयोगी देश रशिया के खिलाफ ‘प्राईस कैप’ पर अमल करेंगे, ऐसा ‘जी-७’ कह रहा है। लेकिन, चीन और भारत जैसे देश इसका हिस्सा होने की संभावना नहीं है, ऐसा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और विश्‍लेषकों ने स्पष्ट इशारा दिया है।

‘जी-७’ के ‘प्राईस कैप’ पर रशिया का तीव्र बयान सामने आया है। रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाज़ार में तीव्र अस्थिरता निर्माण होगी, ऐसा इशारा दिया। साथ ही जो देश और कंपनियाँ ‘जी-७’ के निर्णय पर अमल करेंगे उन्हें रशिया ईंधन की आपूर्ति नहीं करेगी, यह चेतावनी भी पेस्कोव ने दी। रशिया के ईंधनमंत्री अलेक्ज़ैंडर नोवाक ने भी इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.