रशिया ने फिनलैण्ड की ईंधन वायु की आपूर्ति रोक दी

मास्को – नाटो का हिस्सा होने का ऐलान करनेवाले फिनलैण्ड को रशिया ने जोरदार झटका दिया है। रशिया की राष्ट्रीय ईंधन कंपनी गाज़प्रोम ने फिनलैण्ड की ईंधन वायु की आपूर्ति रोक दी है। फिनलैण्ड ने यह जानकारी साझा की है और रशिया ने भी इस खबर की पुष्टि की है। पहले प्रदान किए गए ईंधन का फिनलैण्ड ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, इस वजह से यह कार्रवाई करने की जानकारी रशिया ने प्रदान की। रशिया के नए नियमों के अनुसार ग्राहक देशों को रशियन ईंधन की कीमत का भुगतान रुबल के माध्यम से करने की सूचना दी गयी है। अन्य यूरोपिय देशों की तरह फिनलैण्ड ने रशिया की यह माँग नामंजूर की थी।

स्वीडन और फिनलैण्ड रशिया के प्रभाव क्षेत्र के देश नाटो का हिस्सा होने की तैयारी कर रहे हैं। इसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं, इसका अहसास रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने फिनलैण्ड को कराया था। इसे अनदेखा करके फिनलैण्ड ने नाटो में शामिल होने के लिए पहल की थी। इसके बाद रशिया ने फिनलैण्ड को ईंधन वायु की आपूर्ति रोकी है। रशिया की माँग के अनुसार पहले प्रदान किए गए ईंधन का भुगतान रुबल की यंत्रणा के माध्यम से करने से फिनलैण्ड ने इन्कार किया। इस वजह से फिनलैण्ड को आगे ईंधन देना मुमकिन नहीं होगा, ऐसा रशिया की ग्राज़प्रोम ने कहा है।

साल २०२० में रशिया ने फिनलैण्ड को १.६१ मिलियन क्युबिक मीटर ईंधन वायु की आपूर्ति की थी। साल २०२१ में यह मात्रा तकरीबन १.८ मिलियन क्युबिक मीटर हुई। इस वजह से फिनलैण्ड ईंधन वायु के लिए भारी मात्रा में रशिया पर निर्भर होने की बात दिखती है। इसके बावजूद नाटो में शामिल होने का निर्णय करके रशिया को सीधी चुनौती देने का दुस्साहस फिनलैण्ड ने किया। इसका गंभीर परिणाम होगा, इस रशियन राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी को भी फिनलैण्ड के राष्ट्राध्यक्ष ने अनदेखा किया था।

ईंधन के लिए रशिया पर निर्भर रहनेवाले यूरोपिय देश रशियन ईंधन का विकल्प तलाश रहे हैं। लेकिन, इस मोर्चे पर यूरोपिय देशों को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। हम यूरोप के लिए रशियन ईंधन का विकल्प नहीं दे सकते, ऐसा कहकर खाड़ी के देशों ने अपनी असमर्थता व्यक्त की है। इसी बीच यूरोपिय देशों ने रशियन ईंधन ठुकराया तो इसे एशियाई देशों को प्रदान करने की धमकी रशिया ने पहले ही दी है। ऐसे में रशिया ईंधन का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, यह आरोप अमरीका और नाटो लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.