सौदी की राजधानी पर हौथियों का ड्रोन हमला – सौदी के ईंधन शुद्धिकरण प्रकल्प में भड़की आग

रियाध – सौदी अरब की राजधानी रियाध पर हौथी विद्रोहियों ने ड्रोन हमला किया| इससे रियाध के ईंधन शुद्धिकरण प्रकल्प में आग भड़की| पिछले डेढ़ महीनों में हौथियों ने सौदी की राजधानी को दूसरी बार लक्ष्य किया| ईंधन प्रकल्पों पर लगातार हमलें करके हौथी विद्रोही सीर्फ सौदी को नहीं बल्कि ईंधन के वैश्‍विक सप्लाई चेन को लक्ष्य कर रहे हैं, यह इशारा सौदी ने दिया| यूक्रैन-रशिया संघर्ष के कारण ईंधन की किमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुँची हैं और ऐसें में सौदी ने दिया यह इशारा काफी गंभीर हैं|

सौदी अरब की सरकार ने शुक्रवार को जारी की हुई जानकारी के नुसार राजधानी रियाध के ईंधन शुद्धिकरण प्रकल्प पर ड्रोन हमला हुआ| गुरुवार सुबह हुए इस हमले के बाद इस प्रखल्प में आग भड़की थी| लेकिन, इसे तुरंत काबू करने से बड़ा नुकसान टल गया, ऐसा सौदी की यंत्रणा ने स्पष्ट किया| येमन के ईरान समर्थक हौथी विद्रोहियों ने यह ड्रोन हमला किया, ऐसा आरोप सौदी ने लगाया| साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इन हमलों को अधिक गंभीरता से देखना आवश्यक होने का आवाहन सौदी ने किया|

‘राजधानी रियाध, ईंधन प्रकल्प और सार्वजनिक निर्माण कार्य पर लगातार हो रहें यह आतंकी हमलें सीर्फ सौदी को लक्ष्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि जागतिक ईंधन सप्लाई चेन की सुरक्षा और स्थिरता को चुनौती दे रहे हैं| इसका नकारात्मक असर जागतिक अर्थव्यवस्था पर भी हो रहे हैं’, यह इशारा सौदी ने दिया| विश्‍व के सभी देश और संगठन इन आतंकी संगठनों के खिलाफ एकजूट से खड़े हो और इन हमलों को रोकने के लिए हमें समर्थन प्रदान करें, यह आवाहन सौदी ने किया|

पिछले महीनें हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरब के साथ यूएई की राजधानी पर भी ड्रोन हमलें किए थे| इसके बाद सौदी और यूएई ने सीधे संयुक्त राष्ट्रसंघ में यह मुद्दा उठाया था| साथ ही बायडेन प्रशासन ने हौथी को फिर से आतंकी संगठनों की सुचि में शामिल करें, यह मॉंग की थी| बायडेन प्रशासन ने इसके लिए हामी भरी हैं, फिर भी अभी इससे संबंधित पुख्ता कदम उठाएँ नहीं हैं|

इसी बीच हौथी विद्रोहियों के ड्रोन एवं मिसाइल हमलों की वजह से सौदी की हवाई सुरक्षा यंत्रणा पर बड़ा भार बन रहा हैं| बायडेन प्रशासन ने सौदी की हवाई सुरक्षा यंत्रणा के लिए इंटरसेप्टर मिसाइल प्रदान करने पर रोक लगाई हैं| इस वजह से आनेवाले दिनों में हौथी के हमलों को रोकना सौदी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं और इस दौरान सौदी की सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकता हैं, यह इशारा दिया जा रहा है| ऐसी स्थिति में सौदी ने सुरक्षा यंत्रणा के विकल्प की खरीदने की तैयारी जुटाई दिख रही हैं| दो दिन पहलें सौदी में हुए पहले ‘डिफेसन्स शो’ के दौरान अलग अलग देशों ने अपनी अपनी सुरक्षा यंत्रणाओं का प्रदर्शन किया था, यह जानकारी सामने आ रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.