यूरोपिय महासंघ चीन से सुरक्षित रहने के लिए सक्षम नहीं – इटली के पूर्व प्रधानमंत्री का दावा

रोम – चीन ने यूरोपिय महासंघ के किसी सदस्य देश पर हमला किया तो महासंघ उसे बचाने जितना सक्षम नहीं हैं, ऐसा दावा इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्विओ बर्ल्युस्कोनी ने किया। चीन विरोधी क्षमता प्राप्त करने के लिए यूरोपिय देशों ने आक्रामक सैन्य नीति अपनानी होगी। साथ ही रक्षा क्षेत्र का खर्च काफी बढ़ाना ज़रूरी हैं, ऐसी सलाह भी बर्ल्युस्कोनी ने दी है।

पिछले कुछ सालों में चीन और यूरोपिय महासंघ के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा हाँगकाँग, साउथ चाइना सी, ५ जी, ताइवान, उइगरवंशियों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर यूरोपिय देशों ने स्पष्ट भूमिका अपनाना शुरू करने से चीन की शासक हुकूमत काफी नाराज़ है। चीन इसपर लगातार चेतावनी दे रहा है और इसके बावजूद महासंघ ने अपनी नीति बदलने से इन्कार किया है। रशिया-यूक्रेन मुद्दे पर दोनों पक्षों का विवाद अधिक बढ़ना शुरू हुआ है और यूरोप ने चीन पर प्रतिबंध लगाने की गतिविधियां शुरू की हैं।

इस पृष्ठभूमि पर गौर करके इटली के पूर्व प्रधानमंत्री ने किया बयान ध्यान आकर्षित कर रहा हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.