यूक्रैन युद्ध लंबे समय तक चलने पर यूरोप बिखर जाएगा – चीन के मुखपत्र का यूरोपिय महासंघ को इशारा

बीजिंग – यूक्रैन का युद्ध लंबे समय तक चला तो यूरोप बिखर जाएगा, ऐसा इशारा चीन के सरकारी मुखपत्र ने दिया हैं| दो हफ्ते पहले चीन और यूरोपिय महासंघ की बैठक हुई थी| इस बैठक में यूरोपिय महासंघ और चीन के बीच जारी मतभेद अधिक तीव्र होने की बात स्पष्ट हुई थी| इस पृष्ठभूमि पर चीन के सरकारी मुखपत्र ने यूरोप को दिया इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा हैं|

चीन और यूरोपिय महासंघ के नेताओं की ३१ मार्च से १ अप्रैल को वर्चुअल बैठक हुई| इस दौरान यूरोपिय महासंघ के काऊन्सिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशल, यूरोपियन समिती की अध्यक्षा उर्सुला वोन देर लेन एवं चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केक्वियांग शामिल हुए थे| यूक्रैन युद्ध और इससे उभरे अन्न-धान की किल्लत और ईंधन संकट के मुद्दे पर चर्चा हुई| साथ ही इस युद्ध का जागतिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हो रहे असर पर भी चीन और महासंघ के नेताओं ने अपनी अपनी भूमिका रखी|

यूक्रैन पर जारी रशिया के हमलों को रोकने के लिए चीन यूरोपिय महासंघ का साथ दे, यह मॉंग मिशेल ने इस  दौरान रखी| यह युद्ध आगे भी शुरू रहा तो इससे आर्थिक अवव्यवस्था मचेगी, यह इशारा महासंघ ने दिया| साथ ही चीन की रशियासमर्थक भूमिका पर महासंघ ने आलोचना की| इसपर चीन के ‘ग्लोबल टाईम्स’ नामक सरकारी मुखपत्र ने फटकार लगाई|

‘यूरोप अपने ही क्षेत्र में दस साल तक शुरू रहनेवाला युद्ध देखने के लिए तैयार है क्य? यूक्रैन युद्ध इतने समय तक चलता रहा तो क्या होगा, इसपर विचार करें| इस वजह से पूरे दशक तक यूरोप खून से लथपथ होता रहेगा और अन्त मे इस युद्ध की वजह से यूरोप बिखर जाएगा’, ऐसा इशारा चीन के मुखपत्र ने दिया| इसके साथ ही अमरीका और नाटो यूक्रैन को आर्थिक एवं सैन्य सहायता प्रदान करके यह युद्ध दस वर्षतक लंबा चलने का प्रावधान कर रहे हैं, यह आरोप चीनी मुखपत्र ने लगाया|

ऐसें लंबे चलनेवाले युद्ध की वजह से यूरोप अपनी सैन्यकी संप्रभुता खो देगा और पूरी तरह से अमरीका पर निर्भर रहेगा’, यह इशारा चीन के इस मुखपत्र ने दिया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.