अफ्रीका में इस्रायली नागरिकों पर हमला करने की साजिश मोसाद ने नाकाम की – इस्रायली समाचार चैनल का दावा

तेल अवीव – अफ्रीकी देशों में पर्यटन या व्यापार के उद्देश्‍य से पहुँचे इस्रायली एवं यहुदियों को लक्ष्य करने की ईरान की बड़ी साजिश मोसाद ने नाकाम की। ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ से प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले पांच आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई। इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा मोसाद ने इसमें अहम भूमिका निभाने की खबर इस्रायली समाचार चैनल ने प्रदान की।

africa-iran-israel-attack-2अफ्रीका के सेनेगल, टंज़ानिया और घाना के विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। इनमें इस्रायली और यहुदियों का समावेश होता है। इनमें से टंज़ानिया के जंगल सफारी में इस्रायली पर्यटकों की भीड़ होती है। उन पर हमले करने की तैयारी पांच संदिग्धों ने की थी। लेकिन, इससे पहले ही इन हमलावरों को हिरासत में लिया गया।

प्राथमिक पूछताछ से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, इन पांचो हमलावरों को लेबनान में प्रशिक्षित किया गया था। ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ की कुदस्‌ फोर्सस ने इन आतंकियों को हमले के लिए तैयार किया था, यह जानकारी इस्रायली समाचार चैनल ने साझा की। सेनेगल, टंज़ानिया और घाना की सुरक्षा यंत्रणाओं ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा मोसाद ने इसके लिए जानकारी प्रदान करने का दावा इस्रायली समाचार चैनल ने किया।

africa-iran-israel-attack-1यह कार्रवाई कब की गई, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। साथ ही तीनों अफ्रीकी देश या मोसाद ने भी इस खबर की पुष्टी नहीं की है। इस्रायली समाचार चैनल की इस जानकारी से ईरान के अफसरों ने इन्कार किया। यह आरोप बेबुनियाद होने का बयान ईरानी अधिकारी द्वारा किया जाने की जानकारी भी इस समाचार चैनल ने प्रदान की।

सायप्रस के स्थानीय सुरक्षा यंत्रणाओं ने सितंबर में ही अज़रबैजान के एक नागरिक को हिरासत में लिया था। भूमध्य समुद्र के द्विपों के सायप्रस देश में इस्रायली व्यापारियों पर हमलों की तैयारी इन हमलावरों ने की थी। उनकी पूछताछ से यह ईरान की योजना का हिस्सा होने की बात स्पष्ट हुई, यह दावा किया जा रहा है।

इसके अलावा वर्तमान वर्ष के फ़रवरी में इथियोपिया में यूएई के राजनीतिक अधिकारी पर हमला करने के लिए ईरान ने आतंकियों को तैयार किया था। इस्रायल के साथ राजनीतिक सहयोग स्थापित कर रहे यूएई को सबक सिखाने के लिए ईरान ने यह साज़िश रची थी, यह खबर अमरीका के शीर्ष अखबार ने साझा की थी। सालभर पहले ईरान की राजधानी तेहरान में वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीज़ादेह की हत्या हुई थी। इसके पीछे इस्रायल का हाथ होने का आरोप लगाकर इसका प्रतिशोध के लिए ईरान ने विश्‍वभर में इस्रायल के हितों पर हमले करने की धमकी दी थी। इसके बाद इस्रायल और ईरान के बीच छुपा युद्ध शुरू हुआ था।

अफ्रीकी देशों में हुई इस कार्रवाई के बाद यह छुपा युद्ध अगले दिनों में अधिक तीव्र होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। ईरान पर साजिश का आरोप लगा रहे इस्रायली समाचार चैनल ने भी चिंता जताई है और यह इशारा भी दिया है कि, करीबी दिनों में ईरान और इस्रायल की गुप्तचर यंत्रणाओं में संघर्ष अधिक तीव्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.