अमरीका अपने जैविक लैब्स अंतरराष्ट्रीय निरिक्षकों के लिए खोल दे – चीन के विदेश मंत्रालय की मॉंग

बीजिंग – ‘अपने जैविक लैब्स की प्रामाणिकता साबित करने के लिए अमरीका विश्‍वभर में स्थित अपने जैविक लैब्स अंतरराष्ट्रीय निरिक्षकों की स्वतंत्र जॉंच के लिए खोती क्यों नहीं? ऐसा सवाल चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है| तो, यूक्रैन की जैविक लैब्स को लेकर अमरीका ने प्रदान किया ब्यौरा विरोधि और धांदली निर्माण करनेवाला है, ऐसी आलोचना चीन के विदेश मंत्रालय ने की| इसी बीच, अमरीका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन की निधि पर चल रहे यूक्रैन में स्थित जैविक लैब्स रशिया समेत पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा होने का इशारा रशिया ने दिया है|

us-bio-labs-china-1पिछले हफ्ते रशिया के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रैन में अमरीका के जैविक लैब्स शुरू होने की चौंकानेवाली जानकारी विश्‍व के सामने रखी| अमरीका के इन लैब्स में प्लेग, एंथ्रैक्स, कॉलेरा एवं अन्य भयानक विषाणुओं का शोधन जारी होने का आरोप रशिया ने लगाया था| २४ फ़रवरी को रशियन सेना ने यूक्रैन में प्रवेश करने के बाद अमरीका ने इन लैब्स का कारोबार समेटकर वहां के कागज़ात और सबूत जलाना शुरू किया था| इसके बावजूद इसके कुछ सबूत अपने हाथ लगे हैं, यह दावा रशिया ने किया है|

इसके बाद बायडेन प्रशासन को सिनेट की जॉंच समिती एवं माध्यमों के सामने इन आरोपों पर खुलासा देना पड़ा था| यूक्रैन के लैब्ज् को पेंटॅगॉन ने पैसे प्रदान किए इसकी कबूली बायडेन प्रशासन ने दी| तथा इन लैब्स का अनुसंधान रशिया की सेना के हाथ ना लगे, इस मंशा से आगजनी करने की बात अमरीका ने स्वीकारी है| लेकिन, वहां पर किसी भी तरह के हथियारों का निर्माण नहीं हो रहा था, यह दावा बायडेन प्रशासन ने किया| इसके बाद रशिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भी यह मुद्दा उठाया था|

us-bio-labs-china-2रशिया ने अमरीका पर लगाए इन आरोपों को चीन ने भी समर्थन दिया| तथा, यूक्रैन के साथ विश्‍वभर में अमरिकी जैविक लैब्स शुरू होने का आरोप चीन ने लगाया था| सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ाओ लिजियान ने माध्यमों से बोलते समय अमरीका ने अपनी प्रामाणिकता साबित करने के लिए यह जैविक लैब्स अंतरराष्ट्रीय निरिक्षकों के लिए खोल दे, यह मॉंग की| यूक्रैन के इन लैब्स को लेकर अमरीका किस तरह की जानकारी छुपा रही है? यूक्रैन को भी क्या अपने देश में मौजूद इन लैब्ज में क्या हो रहा है इसकी जानकारी है? ऐसे सवाल लिजियान ने उठाए|

रशिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ऐलेक्सी पॉलिशूक ने रशियन समाचार चैनल से बोलते समय यूक्रैन के इन लैब्स को लेकर गंभीर इशारा दिया| पेंटॅगॉन ने पैसों की आपूर्ति की हुई यह लैब्स सिर्फ रशिया को ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं, यह इशारा पॉलिशूक ने दिया|

इसी बीच रशिया और चीन के साथ अमरीका के कुछ जनप्रतिनिधि एवं माध्यम भी विश्‍वभर में मौजूद अमरीका के इन जैविक लैब्स को लेकर चिंता जता रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.