रशिया की तरफ से ५० प्रतिशत से अधिक अमरिकी ऋण प्रतिभूतियों की बिक्री – अमरिकी डॉलर का प्रभाव कम करने की कोशिश

मॉस्को/वॉशिंग्टन: अप्रैल महीने में रशिया ने अपने लगभग ४७ अरब डॉलर्स के ऋण प्रतिभूतियों की बिक्री करने की जानकारी सामने आई है। अमरिका के राज्यकोष विभाग ने प्रसिद्ध किए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। अमरिका की तरफ से रशियन अर्थव्यवस्था पर लगातार लादे जा रहे प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि पर रशिया ने अमरिकी ऋण प्रतिभूतियों की हुई बिक्री ध्यान आकर्षित करती है।

रशिया, ५० प्रतिशत, अधिक अमरिकी, ऋण प्रतिभूतियों, बिक्री, डॉलर, प्रभाव कम, कोशिश, मॉस्को, वॉशिंग्टनअमरिका के राज्यकोष विभाग ने अप्रैल महीने के ऋण प्रतिभूतियों की जानकारी हाल ही में प्रसिद्ध की है। उसके अनुसार सिर्फ अप्रैल महीने में ही रशिया ने अमरिका के ४७.५ अरब डॉलर्स की ऋण प्रतिभूतियां बेचने की जानकारी सामने आई है। इस बिक्री के बाद अमरिका की ऋण प्रतिभूतियों वाले देशों में रशिया का स्थान १६ से २२ तक फिसला है।

मार्च महीने की आखिर में रशिया के पास अमरिका के ९६.१ अरब डॉलर्स की ऋण प्रतिभूतियां थी। लेकिन अप्रैल महीने में बड़े पैमाने पर की बिक्री के बाद अब रशिया के पास सिर्फ ४८.७ अरब डॉलर्स की ऋण प्रतिभूतियां बची हैं। रशिया के साथ साथ चीन, जापान और आयरलैंड ने भी ऋण प्रतिभूतियों की बिक्री करने की जानकारी सामने आई है। चीन ने ७ अरब, जापान ने १२ अरब और आयरलैंड ने १७ अरब डॉलर्स ऋण प्रतिभूतियों की बिक्री करने की जानकारी सामने आई है।

रशिया, ५० प्रतिशत, अधिक अमरिकी, ऋण प्रतिभूतियों, बिक्री, डॉलर, प्रभाव कम, कोशिश, मॉस्को, वॉशिंग्टनरशिया ने पिछले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था से अमरिकी डॉलर का प्रभाव कम करने के लिए आक्रामक और योजनाबद्ध कदम उठाना शुरू किया है। उसके लिए चीन के साथ दुनिया के प्रमुख देशों के साथ स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने पर जोर दिया है और चीन के युआन और यूरो मुद्रा में निवेश बढ़ाया है। उसी समय रशिया ने सोने के आरिक्षत भंडारों में भी बड़ी मात्रा में बढ़ोत्तरी की है और अरक्षित भंडार का सोने का हिस्सा बड़े स्तर पर गया है।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी रशियन अर्थव्यवस्था से अमरिकी डॉलर खत्म करने के लिए कोशिश शुरू की है, ऐसा खुलकर कबूल किया था। अमरिका की तरफ से लगातार लादे जा रहे प्रतिबंधों की वजह से अर्थव्यवस्था पर होने वाले परिणामों को टालने के लिए इस तरह के कदम उठाए जाएंगे, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया है।

इस पृष्ठभूमि पर, रशिया ने सिर्फ एक महीने में अमरिका के लगभग ४७ अरब से अधिक ऋण प्रतिभूतियों की बिक्री करना, ध्यान आकर्षित करने वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.