बचावात्मक और एकतरफा आर्थिक नीतियों के कारण – दुनिया ने आज तक नहीं देखा हुआ आर्थिक संकट सर पर – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की चेतावनी

सेंट पीट्सबर्ग: ‘दुनिया ने आज तक देखा नहीं ऐसा भीषण आर्थिक संकट सामने खड़ा है| एकतरफा नीतियों के कारण यह समय देखना पड रहा है| यथाक्रम बचावात्मक वित्तिय नीतियों का पुरस्कार करते हुए व्यापारी सहयोग तोडे जार रहे है| नियम तोडना यहीं अब नया नियम बन चुका है’, ऐसा कहते हुए रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने अमरिका के नीतियों पर कड़ी आलोचना की| राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सीधा नाम न लेते हुए अन्य देशों पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरीकी राष्ट्राध्यक्ष के फैसलों पर कठोर शब्दों में प्रहार किया|

रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिका के नीतियों पर टीका करते हुए, ‘बहुराष्ट्रीय सहयोग विकसित करने के लिए बहूत समय लगता है| लेकिन अभी के काल में इन सहयोग को आगे नहीं किया जाता| इसके पिछे सुनियोजित लेकिन विघातक वित्तिय नीति है’, ऐसा दावा किया| राष्ट्राध्यक्ष पुतिन रशिया में शुरू ‘सेंट पीट्सबर्ग इंटरनॅशनल इकॉनॉमिक फोरम’ (एसपीआयपीएफ) में बोल रहे थे| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने रशिया और ईरान पर कडे प्रतिबंध लगाते हुए इन देशों से व्यापारी और सैनिकी सहयोग करनेवाले देशों को भी अमरिका के प्रतिबंधों का सामना करना पडेगा, ऐसा धमकाया है|

बचावात्मक, एकतरफा नीतियों, आर्थिक संकट, पुतिन, चेतावनी, सेंट पीट्सबर्ग, रशियायूरोपीय देशों में ट्रम्प के इस फैसले के बाद खलबली मची है, जो चीन और रशिया से सहयोग बढ़ाते हुए अमरिका को जवाब देने की तैयारी कर रहे है| इस पृष्ठभूमी पर ‘एसपीआयपीएफ’ की बैठक में रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिका के नीतियों के कारण आज तक दुनिया ने देखे नहीं ऐसे भीषण वित्तिय संकट का सामना करना होगा, ऐसी चेतावनी दी| पुतिन ने कहा कि, अमरिका ने डाले हुए प्रतिबंध और अमरिका की एकतरफा बचावात्मक वित्तिय नीति इसके लिए जिम्मेदार है| लेकिन अमरिका साथही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का नाम लेते हुए यह आलोचना करने से पुतिन पिछे हटे|

‘आज के युग में हमें व्यापार युद्ध नहीं चाहिऐ| साथही सीमित व्यापार युद्धविराम भी नहीं चाहिऐ| हमे व्यापार पर आधारीत दीर्घ शांति अपेक्षित है| स्पर्धा और हितसंबंधों में टकराव इससे पहले भी हुए थे और आगे भी होंगे| लेकिन हर देश दुसरे का आदर करे और प्रामाणिक स्पर्धा से अपने मतभेद छुडाए, इतनी अपेक्षा है’ ऐसा पुतिन ने कहा| अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक नीधि की प्रमुख ख्रिस्तीन लॅगार्ड ने भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की बात से सहमती दर्शायी|

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बचावात्मक वित्तिय नीति के पुरस्कार से खतरे के काले बादल मंढरा रहे है, ऐसी चेतावनी लॅगार्ड ने दी| लॅगार्ड ने बचावात्मक वित्तिय नीति के बारे में यह चेतावनी दी तभी रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मॅक्रॉन, जापान के प्रधानमंत्री ऍबे और चीन के उपराष्ट्राध्यक्ष वँग किशान उपस्थित थे|

दौरान, सत्ता पर आने के बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘अमरिका फर्स्ट’ यहीं अपनी नीति होगी, ऐसा स्पष्ट किया था| इसी नीति के?अनुसार अमरिका से अन्य देशों को दी जाने वाले व्यापारी सहुलियत पिछे लिए जाएंगे और अमरिका में रोजगार निर्माण बढ़ाने के लिए आक्रामक फैसले लिए जाएंगे, ऐसा ट्रम्प ने घोषित किया था| अमरिका से व्यापार करने वाले देशों को इस नीति का खामियाजा भूगतना पड़ रहा है जिसके दुनिया की अर्थव्यवस्था पर उलटे परीणाम होंगे, ऐसी आलोचना की जा रही है| वहीं ट्रम्प ने रशिया और ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाते हुए यूरोपीय देशों की कठिनाई बढ़ाई है| उनके इस नीति के परिणाम ‘एसपीआयपीएफ’ में उमट रहे है| अमरिका के खिलाफ खड़े देशों का नेतृत् करने के लिए रशिया तैयार है, ऐसे संकेत रशियन राष्ट्राध्यक्ष के विधानों से मिल रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.