रशिया के विदेशी भंडार में १०० अरब डॉलर्स का २,२०८ टन से भी अधिक सोना जमा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमॉस्को: चीन को साथ लेकर अमरिका के जागतिक वर्चस्वको चुनौती दे रहे रशिया ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की मात्रा विक्रमी स्तर तक उंचाई है| रशिया की सेंट्रल बैंक ने दी जानकारी के नुसार इस वर्ष जुलै के शुरू में ही देश में आरक्षित सोने का भंडार २,२०८ टन तक जा पहुंचा है| इस सोने का मुल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में १०० अरब डॉलर्स से भी अधिक है और यह रशियन अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक मुकाम समझा जा रहा है|

रशिया ने पिछले कुछ वर्षों से अमरिकी डॉलर में हो रहा निवेष लगातार कम किया है और फिलहाल रशिया के विदेशी मुद्रा भंडार में १० अरब डॉलर्स से भी कम अमरिकी डॉलर्स जमा होने की बात समझी जा रही है| डॉलर्स का हिस्सा कम करने के साथ ही रशिया ने सोने की खरीद तेजी के साथ और बडी मात्रा में बढाई है| वर्ष २०१८ में रशिया ने कुल २७४ टन सोने की खरीद की थी| यही गति बरकरार रखकर वर्तमान वर्ष में पहले छह महीनों में रशिया ने लगभग ९६ टन सोने की खरीद की है|

सोने की इस खरीद के साथ ही रशिया में आरक्षित सोने के भंडार में २,२०८ टन सोना जमा हुआ है| इस भंडार के साथ ही रशिया दुनिया में सबसे अधिक सोना रखनेवाले देशों की सुचि में पांचवे स्थान पर पहुंचा है| साथ ही रशिया का विदेशी मुद्रा भंडार ४०० अरब डॉलर्स से भी अधिक हुआ है| सोने के दाम पिछले महीने से उच्चांकी स्तर पर पहुंचने से रशिया ने भंडार किए हुए सोने का मुल्य भी विक्रमी स्तर पर पहुंचा है|

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम प्रति औंस १,१४७ डॉलर्स तक जा पहुंचा है| इस दर से रशिया के पास जमा सोने का मुल्य १०० अरब डॉलर्स से भी अधिक हुआ है| रशिया के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा करीबन २५ प्रतिशत तक जा पहुंचा है| रशियन अर्थव्यवस्था के लिए यह एक ऐतिहासिक घटना साबित हुई है|

वर्ष २०१४ में युक्रैन संघर्ष शुरू होने के बाद अमरिका और यूरोपिय देशों ने रशिया पर बडी मात्रा में प्रतिबंध लगाए है| इन प्रतिबंधों को प्रत्युत्तर देने के लिए रशिया ने अमरिकी डॉलर्स में किया हुआ निवेष कम करके सोने की खरीद बढाने की नीति अपनाई थी| ऐसे में मात्र पांच वर्षों में रशिया का विदेशी मुद्रा भंडार और इसमें जमा सोने की मात्रा विक्रमी स्तर पर पहुंचने से रशियाने अपनाई नीति कामयाब होती दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.