व्हेनेजुएला के मदुरो सरकार के साथ ईंधन एवं सोने का व्यापार बंद हो – कनाडा के साथ लैटिन अमरिकी देशों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निवेदन

Third World Warकॅराकस: व्हेनेजुएला में राजकीय तथा राजनीतिक मार्ग से सत्ता का हस्तांतरण होना आवश्यक होते हुए उसके लिए मदूरो शासन पर दबाव डालने की आवश्यकता होने का मत कनाडा के साथ लैटिन अमरिकी देशों का समावेश होने वाले ‘लिमा ग्रुप’ गुट ने व्यक्त किया हैं| इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय मदूरो सरकार के साथ इंधन, सोना तथा अन्य उत्पाद का व्यापार करना बंद करे, ऐसी मांग भी ‘लिमा ग्रुप’ ने की हैं| यह मांग सामने आते हुए ही अमरिका ने व्हेनेजुएला की जनता के लिए मानवतावादी सहयोग भेजने के वृत सामने आ रहे हैं और यह सहयोग कोलंबिया और ब्राजिल में दाखिल होने का बताया जा रहा हैं|

व्हेनेजुएला, मदुरो सरकार, ईंधन, सोने, व्यापार बंद, हो, कनाडा, लैटिन अमरिकी देशों, अंतरराष्ट्रीय समुदाय, निवेदनलष्करी समर्थन के जोर पर व्हेनेजुएला में सत्ता कब्जे में रखने वाले निकोलस मदुरो के विरोध में असंतोष की धार दिनों दिन तीव्र हो रही हैं| उनके विरोध में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले ‘जुआन गैदो’ को अमरिका तथा कनाडा के साथ लैटिन अमरिका तथा यूरोप के २० से अधिक देशों ने व्हेनेजुएला के नेता के रूप में मान्यता दी हैं| मदूरो सत्ता छोड़े इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार दबाव बनाने के लिए प्रयत्न करते हुए ‘लिमा ग्रुप’ ने भी इसके लिए गतिविधियां शुरू कर दी हैं|

व्हेनेजुएला की समस्या का निवारण करने के लिए साल २०१७ में कनाडा तथा लैटिन अमरिकी देशों ने एक साथ आते हुए ‘लीमा ग्रुप’ स्थापित किया था| सोमवार को इन देशों की कनाडा में विशेष बैठक हुई थीं| बैठक के पश्चात व्हेनेजुएला के विषय में निवेदन प्रसिद्ध किया गया था| व्हेनेजुएला में भारी मात्रा में मानवाधिकारों का उल्लंघन शुरू होने का आरोप कर देश के लष्कर ने अन्तरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदो को मान्यता देनी चाहिए, ऐसा आवाहन किया गया हैं| मदुरो के अंधाधुन प्रशासन के कारण देश छोड़ने पर मजबूर हुए शरणार्थियों के लिए कनाडा से पांच करोड़ डॉलर्स का अर्थ सहयोग जाहिर किया गया है|

व्हेनेजुएला की अर्थव्यवस्था प्राथमिक रूप से इंधन पर निर्भर होते हुए उसके अतिरिक्त सोना, फौलाद तथा अनाज धान के निर्यात देश की उत्पन्न का प्रमुख हिस्सा माना जाते हैं| अमरिका ने व्हेनेजुएला पर लादे हुए इंधन संबंधी प्रतिबंधों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है| पर, रशिया, चीन, तुर्की के साथ कुछ देश अभी भी इस देश से व्यापार कायम रखें हैं| इसी जोर पर निकोलस मदूरो ने अपना शासन टिकाए रखने का माना जाता हैं| व्हेनेजुएला का अन्य देशों से व्यापार बंद हुआ तो मदूरो शासन पर दबाव बढ़ सकता हैं, इस कारण ‘लीमा ग्रुप’ ने यह व्यापार बंद करने का आवाहन किया हैं|

दौरान, अमरिका ने भेजा हुए मानवतावादी सहयोग व्हेनेजुएला के लष्कर ने सीमा पर रोकने की जानकारी सामने आ रही है| इस कारण देश में मानवीय संकट अधिक तीव्र होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.