हमास को तबाह किए बिना इस्रायल के हमले बंद नहीं होंगे – इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन का बयान

तेल अवीव – इस्रायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले करना जारी रखा हैं। इस्रायल ने पिछले २४ घंटे में किए हमलों में ७०० लोगों के मारे जाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, हमास ने इस्रायल के एलिया शहर एवं हैफा बंदरगाह पर लंबी दूरी के मिसाइल दागे। इस युद्ध में अन्य देश खींचे जाने की संभावना बढ़ रही हैं और तभी संयुक्त राष्ट्र संघ एवं कुछ देशों ने गाजा पर जारी हमले इस्रायल बंद करें, ऐसी मांग उठायी है। इसके जवाब में इस्रायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने यह स्पष्ट किया है कि, जब तक हमास को पुरी तरह से तबाह नहीं किया जा सकता, तबतक इस्रायल के जारी हमले बंद नहीं होंगे।

हमास ने इस्रायल के एलिया शहर और हैफा बंदरगाह पर लंबी दूरी के ‘आर१६०’ मिसाइल दागे। लेकिन, इन मिसाइलों का हवा में ही विस्फोट होने की जानकारी इस्रायली रक्षाबल के प्रवक्ता ने प्रदान की। हमास को तबाह किए बिना इस्रायल के हमले बंद नहीं होंगे - इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन का बयानसाथ ही इस युद्ध में ईरान हमास को सहायता प्रदान कर रहा हैं, ऐसा आरोप इस्रायली रक्षाबलों के प्रवक्ता ने लगाया है। इस्रायल ने गाजा पर जारी हवाई हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ाई हैं और पिछले २४ घंटे में हुए हमलों से गाजा में ७०० लोगों के मारे जाने का दावा बुधवार को किया गया। इस्रायल ने गाजा पर अब तक किए हवाई हमलों में पांच हजार से भी अधिक लोगों के मारे जाने का दावा हमास ने किया है। इनमें महिला और बच्चों का समावेश होने की जानकारी हमास की यंत्रणा ने प्रदान की।

इस्रायल-हमास का यह युद्ध आगे के समय में अधिक भयंकर होगा और इसमें अन्य देश उतरने की संभावना बढ़ रही हैं, ऐसी चिंता भी अब जताने जाने लगी है। हमास पर हो रहे हमलों के बीच में ही इस्रायल ने लेबनान और सीरिया में भी अपने खिलाफ हो रही गतिविधियां रोकने के लिए हवाई हमले करना शुरू किया है। साथ ही पैलेस्टिन के वेस्ट बैंक में भी इस्रायल ने हवाई हमले किए हैं।

इस वजह से आगे के दिनों में इस्रायल को एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध करना पड़ सकता हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है। हमास के साथ जारी युद्ध के बीच में इस्रायल को नए मोर्चे पर युद्ध करने की इच्छा नहीं हैं। लेकिन, स्थिति उभरती हैं तो फिर इस्रायल इसके लिए भी तैयार हैं, ऐसा इस्रायली रक्षाबलों ने कहा है।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य कुछ देशों ने यह मांग उठायी है कि, गाजा पर हो रहे हमले इस्रायल तुरंत रोक दे। लेकिन, इस्रायल ने इस मांग को स्पष्ट शब्दों में ठुकराया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में बोलते हुए इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने अपने देश पर हो रही आलोचना के जवाब में तीखे बयान किए। हमास के हमलों के बाद इस्रायल की जारी कार्रवाई का कोई प्रमाण नहीं है और यह कार्रवाई काफी तीव्रता की है, ऐसी आलोचना हो रही हैं। लेकिन, हमारे देश के नागरिकों की जान लेने वाले, महिलाओं पर अत्याचार करने वाले और बच्चों को भी बड़ी क्रूरता से हत्या करके उन्हें जलाने वालों को किसी प्रमाण में कैसे जवाब दिया जा सकता हैं, ऐसा सवाल इस्रायल के विदेश मंत्री ने किया।

इस तरह के भयंकर हमले करने वाली हमास को खत्म करना इस्रायल का अधिकार हैं। बल्कि हमास को तबाह करना ही इस्रायल का कर्तव्य होता हैं। यह युद्ध सिर्फ इस्रायल का नहीं हैं। बल्कि स्वतंत्र विश्व का चरमपंथ के विरोध में शुरू यह युद्ध हैं। आज हमास इस्रायल के विरोध में हिंसा कर रही हैं, कल यही हमास और उसके सहयोगी आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे, ऐसी चेतावनी विदेश मंत्री कोहेन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.