संयुक्त राष्ट्र संघ पिछले ८० सालों से कुछ भी सिखा नहीं है – इस्रायल के राजदूत की राष्ट्र संघ पर आलोचना

न्यूयॉर्क- संयुक्त राष्ट्र संघ पिछले ८० वर्ष के इतिहास से कुछ भी सिखा नहीं है। इस संगठन का गठन क्यो हुआ, यही आप भूल गए हैं। इस वजह से अब हम ही आप को याद दिलाएंगे। क्यों कि, आपने शैतानी गतिविधियों का समर्थन करने से क्या होता है, इसका अहसास जब कभी आप हमें देखेंगे आपको होता रहेगा’, ऐसे स्पष्ट शब्दों में संयुक्त राष्ट्र संघ में नियुक्त इस्रायल के राजदूत गिलाड एर्डन ने राष्ट्र संघ को फटकार लगाई।

राष्ट्र संघ जिसका समर्थन कर रही हैं, वह हमास यानी मौजूदा दौर की नाझी सेना है और ईरान की हुकूमत यानी नाझी हुकूमत है, ऐसा आरोप एर्डन ने लगाया। इस वजह से इस्रायल पर हमले करने वाले हमास के आतंकवादियों का समर्थन कर रहा राष्ट्र संघ हमास का निषेध करें। नहीं तो ज्यूधर्मियों पर हुए अत्याचार की याद में इस्रायल के प्रतिनिधि राष्ट्र संघ में आगे भी छाती पर गर्व से ‘स्टार ऑफ डेविड’ लगाएंगे, ऐसी फटकार एर्डन ने लगाई। यह भाषण करते हुए इस्रायल के राजदूत ने स्टार ऑफ डेविड का बैच अपने छाती पर लगाया था।

संयुक्त राष्ट्र संघ पिछले ८० सालों से कुछ भी सिखा नहीं है - इस्रायल के राजदूत की राष्ट्र संघ पर आलोचनासंयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने पिछले हफ्ते हमास के हमलों की पृष्ठभूमि होने का बयान करके इनका समर्थन किया था। इसपर इस्रायल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी। लेकिन, इसके बाद गुतेरस ने खुलासा करते हुए यह कहा था कि, हमारे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। इस्रायल पर आतंकवादी हमला करने वाली हमास का हमने समर्थन नहीं किया है, यह कहकर हमारे विरोध में लगाया यह आरोप चौकाने वाला है, ऐसा गुतेरस ने कहा था। लेकिन, हमास के हमलों की पृष्ठभूमि होने का बयान करना यानी इस हमले का समर्थन करना है, यह कहकर इस्रायल ने गुतेरस का यह खुलासा ठुकराया था।

ऐसे में इस्रायल के राजदूत गिलाड एर्डन ने सोमवार के दिन राष्ट्र संघ के गठन का उद्देश्य राष्ट्र संघ क्या भूल गया है, यह सवाल फिर से करके राष्ट्र संघ अपनी ज़िम्मेदारी न भूले, ऐसा आवाहन किया। ७ अक्टूबर के दिन हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल में घुसकर किए हमले पर राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने मौन रखना बेचैन करता है, ऐसी आलोचना एर्डन ने की।

संयुक्त राष्ट्र संघ पिछले ८० सालों से कुछ भी सिखा नहीं है - इस्रायल के राजदूत की राष्ट्र संघ पर आलोचनाहमास का समर्थन कर रहा राष्ट्र संघ इस आतंकी संगठन के हमलों का सार्वजनिक स्तर पर निषेध करें, ऐसी मांग एर्डन ने उठायी। जब तक राष्ट्र संघ हमास का निषेध नहीं करता, तब तक इस्रायल के प्रतिनिधि राष्ट्र संघ में ‘स्टार ऑफ डेविड’ लगाते रहेंगे, ऐसा एर्डन ने कहा। दुसरे विश्व युद्ध के दौर में हिटलर की नाझी जर्मनी ने ज्यूधर्मियों पर प्रचंड़ अत्याचार किए थे। तब नाझी सेना ने ज्यूधर्मियों को जबरन ‘स्टार ऑफ डेविड’ बैच लगाने को कहकर उनपर अत्याचार किए थे। इसकी याद ताज़ा करते हुए एर्डन ने हमास जैसी आतंकवादी संगठन यानी नाझी सेना ही है, ऐसा दावा किया। इसके अलावा इस्रायल पर हमास ने किए हमले का मास्टरमाइंड ईरान की हुकूमत है और यह हुकूमत नाझी जर्मनी जैसी हुकूमत ही है, ऐसा आरोप एर्डन ने लगाया। इस वजह से अत्याचारों का शिकार बन रहे ज्यूधर्मी अधिकारी और कर्मचारी जब तक राष्ट्र संघ हमास का निषेध नहीं करता तब तक छाती पर ‘स्टार ऑफ डेविड’ का बैच लगाएंगे, ऐसा ऐलान एर्डन ने किया।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.