इस्रायल नहीं, बल्कि ईरान ही सौदी का शत्रु हैं – इस्रायली विदेश मंत्री एली कोहेन

जेरूसलम – सौदी अरब ने ईरान के साथ सहयोग स्थापित करना शुरू करने से इस्रायल-सौदी सहयोग की संभावना धुंधली होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के लिए ही सौदी ने ईरान से मेल मिलाप किया। इसके ज़रिये हम सहयोग में संतुलन बना रहे हैं, यह संदेश सौदी दे रहा है, ऐसा दावा इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने किया। सौदी के लिए इस्रायल नहीं, बल्कि ईरान ही शत्रु देश है, ऐसी चेतावनी भी कोहेन ने दी। साथ ही हम जल्द ही सौदी की यात्रा करेंगे, यह ऐलान भी इस्रायली विदेश मंत्री ने किया।

सौदी का शत्रुसौदी अरब में पिछले महीने आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की पर्यटन संगठन की बैठक में इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन उपस्थित रहेंगे, ऐसी खबरें प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन, वेस्ट बैंक की गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर सौदी ने कोहेन को इस दौरे पर आने से रोका, ऐसे दावे किए गए थ। इस्रायल के विदेश मंत्री के दौरे को मंजूरी प्रदान करने पर सौदी ने सीधे इस्रायल को स्वीकृति देने के संकेत प्राप्त होते। इससे बचने के लिए सौदी ने कोहेन की यात्रा को नकारा, ऐसा माध्यमों ने कहा था।

इसके कुछ दिन बाद सौदी और ईरान का सहयोग स्थापित करने की गतिविधियां शुरू हुई। सात वर्ष बाद पहली दोनों देशों के विदेश मंत्री साथ मिले और दूतावास शुरू करने पर भी इन नेताओं की चर्चा हुई। सौदी और ईरान का यह सहयोग यानी इस्रायल के लिए काफी बड़ा झटका होने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने किया था। इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने जनवरी महीने में सत्ता की बागड़ोर संभालने की बाद सौदी के साथ अब्राहम समझौता करने का ऐलान किया था।

इस्रायल के प्रधानमंत्री ने इसके लिए अमरीका से बात करने की खबरें भी अमरिकी माध्यमों ने जारी की थी। इस्रायल और सौदी ने इन सभी गतिविधियों पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की थी। इसी बीच सौदी-ईरान सहयोग शुरू होने से वाकही इस्रायल-सौदी सहयोग अटक जाने की खबरों को जोर प्राप्त हुआ। लेकिन, अज़रबैजान के दौरे में होते हुए इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने इन सभी बातों को खत्म किया। हम जल्द ही सौदी का दौरा करेंगे, ऐसा विदेश मंत्री कोहेन ने कहा। साथ ही सौदी ने ईरान के साथ सहयोग करके हम संतुलन बना रहे हैं, यह संदेश दिया है। आने वाले समय में इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के लिए सौदी के लिए वह सहायक साबित होगा, यह दावा कोहेन ने किया है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.