इस्रायल की लष्करी कार्रवाई से ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना मुमकिन होगा – वरिष्ठ अमरिकी सिनेटर लिंडसे ग्रैहम

वॉशिंग्टन – ‘प्रतिबंध लगाकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गति कम करना मुमकिन होगा। लेकिन, परमाणु कार्यक्रम को रोका नहीं जा सकता। ईरान को परमाणु बम का निर्माण करने से रोकना है, तो इसके लिए इस्रायल की सैनिकी कार्रवाई ज़रूरी हैं’, ऐसा सुझाव वरिष्ठ अमरिकी सिनेटर लिंडसे ग्रैहम ने रखा। ‘ईरान परमाणु बम का निर्माण कर रहा है, यह बात कोई भी अंधा, बहरा या गूँगा ना होनेवाला कोई भी कह सकता हैं। इसके बावजूद इस मुद्दे को अनदेखा करना यानी साल १९३७ के ऑशवित्झ की साज़िश को अनदेखा करने जैसा होगा’, यह इशारा देकर ग्रैहम ने बायडेन प्रशासन की आलोचना की।

लिंडसे ग्रैहमसाल १९३७ के नाज़ी जर्मनी ने पोलैण्ड के ऑशवित्झ में उत्पीड़न शिविरों का निर्माण करके वहाँ पर ज्यूधर्मियों को कैद करना शुरू किया था। लेकिन, नाज़ी जर्मनी के ज्यूधर्मियों पर हो रहें अत्याचारों को अनदेखा किया गया था, इसकी याद ग्रैहम ने ताज़ा की। ईरान के साथ परमाणु समज़ौता करने की तैयारी में बैठा बायडेन प्रशासन भी अनदेखा कर रहा है, यह आरोप ग्रैहम ने लगाया।

ईरान परमाणु बम का निर्माण करने के काफी करीब पहुँचा है, यह अंध, बहरा, गूँगा ना होनेवाला कोई भी कह सकता हैं। फिर भी बायडेन प्रशासन इसे नज़रअंदाज कर रहा है, यह आरोप ग्रैहम ने लगाया। ऐसा करके बायडेन प्रशासन इस्रायल के विरोध मे हो रहीं साज़िशों को नज़रअंदाज कर रहा है, यह आरोप ग्रैहम ने लगाया। साथ ही, परमाणु समझौता करके ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोका नहीं जा सकता, यह दावा अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर ने इस्रायली माध्यमों को दिए साक्षात्कार के दौरान किया।

लिंडसे ग्रैहमईरान को परमाणु बम का निर्माण करने से रोकने के लिए तीन विकल्प होने की बात ग्रैहम ने कही। इनमें ईरान पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाकर दबाव बढ़ाने के पहले विकल्प का सुझाव ग्रैहम ने दिया है। साथ ही, ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन कर रहीं आयातुल्ला खामेनी की हुकूमत का तख्ता पलटने का दूसरा विकल्प होने का बयान ग्रैहम ने किया। इसके लिए ईरान की जनता ने ही खामेनी की सत्ता का तख्ता पलटने की आवश्‍यकता ग्रैहम ने बयान की। लेकिन, ईरान की जनता खामेनी की हुकूमत के विरोध में विद्रोह करना मुमकिन ना होने की बात भी ग्रैहम ने स्वीकारी।

ऐसी स्थिति में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए आखिरी एक ही विकल्प बचता है, इसपर ग्रैहम ने ध्यान आकर्षित किया। इस्रायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमलें किए, तो ही ईरान के परमाणु बम के निर्माण को रोकना मुमकिन होगा, यह दावा ग्रैहम ने किया। इस्रायल की इस कार्रवाई को अपना पूरा समर्थन होने का बयान भी ग्रैहम ने किया। अमरीका के जनप्रतिनिधियों का बड़ा गुट फिलहाल, बायडेन प्रशासन ने वियना में शुरू की हुई बातचीत के विरोध में खड़ा हैं। लेकिन कुछ ही हफ्तों के समय में ईरान परमाणु बम बना सकता है, ऐसा अमरिकी जनप्रतिनिधि एवं इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा का कहना है। इसके बावजूद बायडेन प्रशासन ईरान के परमाणु समझौते के लिए ज़िद पर अड़ा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.