अफ़गानिस्तान में स्थित अमरिकी नागरिकों की सुरक्षा पर रक्षामंत्री ऑस्टिन का चौंकानेवाला बयान

काबुल हवाई अड्डे पर पहुँचने तक सुरक्षा प्रदान करना मुमकिन ना होने की कबूली

afghan-us-austin-1वॉशिंग्टन/काबुल – अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे हुए अमरिकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने चौंकानेवाला बयान किया है। अभी भी १५ हज़ार अमरिकी नागरिक अफ़गानिस्तान में मौजूद हैं। इन सभी लोगों को काबुल के हवाई अड्डे पर पहुँचने तक सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं होगा, ऐसा रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने कहा है। अमरिकी रक्षा मंत्रालय ने भी यह जानकारी साझा करनेवाला निवेदन जारी किया है। इसकी वजह से बायडेन प्रशासन पर आलोचना की तीव्रता अधिक बढ़ी है।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कुछ महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘अमरीका इज बैक’ का ऐलान करके अपनी ही पीठ थपथपाई थी। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अमरीका पिछड़ गई थी, यह दावा करके अपने नेतृत्व में अमरीका सभी खतरों का मुकाबला करेगी, इस तरह के बयान भी बायडेन ने किए थे। लेकिन, अफ़गानिस्तान से वापसी करने के मुद्दे पर बायडेन प्रशासन स्पष्ट तौर पर मुँह के बल गिरता दिखाई दे रहा है। अमरीका के राजनीतिक दायरे के साथ ही अंतरराष्ट्रीय माध्यम एवं विश्‍लेषक भी अमरीका का महासत्ता के तौर पर बना रुतबा खत्म होने की जोरदार आलोचना करने लगे हैं। रक्षा एवं विदेश विभाग के बयान इसी का हिस्सा दिख रहे हैं।

afghan-us-austin-2मंगलवार की रात अमरीका के विदेश विभाग ने एक ‘नोट’ जारी करके अफ़गानिस्तान में मौजूद अमरिकी नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी देना संभव नहीं है, यह बात स्पष्ट की। इसके बाद अफ़गानिस्तान में स्थित अमरिकी दूतावास ने भी अपनी वेबसाईट पर इसी तरह की सूचना ‘सिक्युरिटी अलर्ट’ के तौर पर जारी की। इसके बाद रविवार के दिन अमरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटॅगॉन’ में हुई वार्ता परिषद में रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने यह बात सार्वजनिक स्तर पर कबूली।

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने जगह जगह पर चेकपॉर्इंट बनाए गए हैं और लोगों को रोककर तलाशी ली जा रही है। काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर भी तालिबान के आतंकी तैनात हैं और हवाई अड्डे पर पहुँचनेवालों को जबरन रोककर वापस भेजा जा रहा है। कुछ दिन पहले हवाई अड्डे के बाहर एक घटना में कुछ लोग मारे भी गए थे। इस पृष्ठभूमि पर अमरीका अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए क्या कर रही हैं, यह सवाल पत्रकारों ने ऑस्टिन से किया था। इसके जवाब में रक्षामंत्री ऑस्टिन ने अमरिकी सेना अफ़गानिस्तान से अमरिकी नागरिकों को वापस लाने की क्षमता नहीं रखती, यह बयान किया।

अमरिकी सेना हवाई अड्डे के बाहरी क्षेत्र में तैनात करना मुमकिन नहीं होगा, इस पर कुछ भी बातचीत नहीं हुई है, यह बात भी रक्षामंत्री ऑस्टिन ने कबूली है। इस मुद्दे पर अमरीका तालिबान से बातचीत करने की कोशिश कर रही है, यह बात भी अमरिकी रक्षामंत्री ने कही। अमरीका के रक्षाबलप्रमुख जनरल मार्क मिली ने काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा अमरिकी सेना के हाथों में होने की बात साझा करके वहां पर पांच हज़ार सैनिकों की तैनाती होने की जानकारी दी। तालिबान ने अमरिकी सेना के काम में दखलअंदाज़ी नहीं की है। लेकिन, स्थिति विस्फोटक है और कभी भी बदल सकती है, यह इशारा भी जनरल मिली ने दिया है।

अमरिकी प्रसारमाध्यमों के दावे के अनुसार राजधानी काबुल में लगभग १० हज़ार से अधिक अमरिकी नागरिक फंसे हुए हैं। अमरीका की सहायता कर रहे एवं स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य गुटों से संबंधित लोगों से मिलाकर लगभग एक लाख लोग आश्रय लेने के लिए अमरीका पहुँच सकते हैं, यह समझा जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी रक्षामंत्री का यह कबूलनामा ध्यान आकर्षित कर रहा है। विदेश विभाग एवं रक्षामंत्री के निवेदन के बाद अमरिकी सांसद आक्रामक प्रतिक्रिया दर्ज़ कर रहे हैं और बायडेन प्रशासन से तीखे सवाल पूछ रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैक्कार्थी ने बायडेन प्रशासन की नीति समझ से परे होने की फटकार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.