येमन के हौथी बागियों पर सौदी ने किए हमलें – हौथी के हथियारों का जहाज भी जब्त किया गया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रियाध: सीरिया में ईरान से जुडे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हवाई हमलें करने के बाद सौदी अरब ने येमन की ओर अपना रुख किया है| सौदी और अरब मित्रदेशों के लडाकू विमानों ने शुक्रवार के दिन येमन में हौथी बागियों के ठिकानों पर हमलें किए| साथ ही हौथी बागियों को हथियार पहुंचानेवाला जहाज भी सौदी ने गिरफ्त में लिया है|

येमन के पश्‍चिमी सीमा के निकट ‘हौदेदाह’ क्षेत्र पर हौथी बागियों का नियंत्रण है| सौदी और अरब मित्रदेशों के लडाकू विमानों ने शुक्रवार के दिन इसी जगह पर तेज हवाई हमलें किए| इस कार्रवाई में हौथी बागियों के चार ठिकाने और उनके काफी हथियार तबाह होने का ऐलान सौदी की सेना ने किया है| हौथी बागियों की नौसेना के जहाज भी इन हमलों में तबाह करके इस संगठन को बडा झटका दिया गया है, यह दावा सौदी कर रहा है|

अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरे में रहकर यह कार्रवाई की गई है| साथ ही इस कार्रवाई के कारण समुद्रीय यातायात की आजादी बरकरार रहेगी, यह दावा भी सौदी ने किया है| साथ ही येमन की जनता हौथी बागियों के ठिकानों से चार हाथ दूर रही है, यह सूचना भी सौदी और अरब देशों ने की है| इसके अलावा सौदी की नौसेना ने ‘रेड सी’ की सीमा में हथियारों से भरा हौथी बागियों का जहाज भी जब्त किया है|

इन कार्रवाईयों को अंजाम देकर सौदी आगे के संघर्ष के लिए आवश्यक पृष्ठभूमि तैयार करता दिख रहा है| इस वजह से सौदी ने किए यह हमलें यानी युद्ध नही है, बल्कि युद्ध की पूर्वतैयारी साबित होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.