सौदी के हजारों सैनिकों को कब्जे में करने का हौथी बागियों ने किया दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरसना: अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आवाहन को उत्तर देते हुए सौदी अरब ने येमन में आंशिक युद्ध विराम लागू किया हैं| लेकिन येमन के हौथी विद्रोहियों ने युद्धविराम के चिथड़े उड़ाते हुए सौदी के हजारों सैनिकों का अपहरण करने का दावा किया हैं| सौदी के दक्षिण की ओर के अड्डे पर हमला करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करने की घोषणा हौथी विद्रोहियों ने की हैं| विद्रोहियों ने इन अपह्रत सौदी के जवानों को मार दिया है, यह दावा येमन की कुछ  वृत्तसंस्थाओं ने किया हैं|

सौदी अरब के दक्षिण की ओर  का ‘नजरान’ प्रांत पिछले कुछ दिनों से हौथी विद्रोहीयों के हमलों का लक्ष्य बना हैं| नजरान प्रांत के सौदी के लष्करी अड्डे पर हमला करके लष्कर के तीन ब्रिगेड के सैनिकों को कब्जे में लिया है, यह दावा विद्रोहियों के प्रवक्ता ने किया हैं| इनमें सौदी के लष्कर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवान भी शामिल होने की जानकारी विद्रोहियों के प्रवक्ता ने दी हैं| साथ ही इस हमले के लिए हौथी विद्रोहियों ने ड्रोन, रॉकेटस् और हवाई सुरक्षा यंत्रणा का भी उपयोग करने की खबर ब्रिटिश वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध की हैं|

सौदी की यंत्रणाओं ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया हैं| लेकिन वर्णित हमला ७२ घंटों पहले किया गया था| किसी भी देश के लष्करी ब्रिगेड में लगभग तीन हजार सैनिक तथा तोप, लष्करी वाहनों का समावेश होता हैं| इस कारण हौथी विद्रोहियों ने हजारों सौदी सैनिकों का अपहरण करने की घोषणा की ओर गंभीरता से देखा जा रहा हैं| कुछ देर पहले ही सौदी ने येमन में आंशिक युद्ध विराम घोषित किया था| यह मर्यादित युद्ध विराम सफल हुआ तो उसकी व्याप्ती बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे, ऐसे संकेत सौदी ने दिए थे| लेकिन इसके बाद कुछ ही देर में हौथी विद्रोहियों ने सौदी के हजारों सैनिकों का अपहरण करते हुए सौदी और मित्र देशों की नई कार्रवाई को न्योता दिया दिखाई देता हैं|

दो हफ्तें पहले सौदी के प्रमुख ईंधन परियोजनाओं पर जबरदस्त ड्रोन हमलें किए गए थे| हौथी विद्रोहियों ने ही इन ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकार की थी| लेकिन अमरिका और सौदी अरब ने यह ड्रोन हमलें ईरान ने किये है, यह आरोप रखा हैं| इन आरोपों के बाद सौदी ने ईरान के विरोध में कार्रवाई के संकेत दिये है और अमरिका ने उसे पूरा समर्थन दिया हैं| ईरान के विरोध में कार्रवाई के लिए अमरिका ने अपनी अतिरिक्त लष्करी टीम तथा पॅट्रियट यह मिसाइल भेदी यंत्रणा सौदी के लिए रवाना की हैं|

दौरान, ईरान ने हो रहे आरोप ठुकराए है और हौथी विद्रोहियों की येमेन की कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया हैं| तभी हौथी विद्रोहियों ने भी सौदी और अरब मित्र देशों को ईरान पर हमले किए तो उन्हें उनकी ओर से उत्तर मिलेगा, ऐसा घोषित किया था| इस पृष्ठभूमि पर, युद्ध विराम को नामंजूर करते हुए होथी विद्रोहियों ने सौदी के लष्कर पर की कार्रवाई अमरिका और सौदी के लिए नई चेतावनी साबित होती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.