येमन में हौथियों के हमले में ८३ सैनिकों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरसना: येमन के हौथी बागियों ने येमनी सेना के अड्डे पर किए हमले में ८३ सैनिक मारे गए है| हौथी बागियों ने इस हमले के दौरान मिसाइल और ड्रोन्स का प्रयोग किया है, यह जानकारी येमन की सेना ने साझा की| इसी बीच हौथी बागियों ने सेना पर कायराना आतंकी हमला किया है, यह आलोचना येमन के राष्ट्राध्यक्ष अब्द मन्सूर हादी ने की है| तभी इस हमले के साथ ही येमन में युद्धविराम करने के लिए हो रही कोशिश भी नाकाम हुई है|

महीने के बाद येमन में हौथी बगियों ने हमले का बडा सत्र दुबारा शुरू किया है| शनिवार की शाम राजधानी सना से १७० किलोमीटर दूरी पर मरिब के लष्करी अड्डे को हौथी बागियों ने लक्ष्य किया| लष्करी अड्डे पर स्थित प्रार्थनास्थल पर येमनी सेना शाम के समय प्रार्थना के लिए इकठ्ठा हुए थे| तभी हौथी बागियों ने यह हमला किया|

इस हमले में बडी संख्या में जान का नुकसान होने की जानकारी येमन की सेना ने साझा की| यहां के अस्पताल के अनुसार हमले के बाद ८३ सैनिक मारे गए है और १४८ सैनिक घायल हुए है| वर्ष २०१४ के बाद हौथी बागियों ने सना में किया यह सबसे बडा हमला समझा जा रहा है|

हौथी बागियों ने इस हमलें पर बयान नही दिया है| पर, सौदी अरब और येमन की सेना ने कुछ घंटे पहले निहम में की लष्करी कार्रवाई के जवाब के तौर पर हौथी बागियों ने यह हमला किया है, ऐसे दावे माध्यमों ने किए है| शुक्रवार की रात सौदी और येमन की सेना ने राजधानी सना के उत्तरी ओर निहम में बडी लष्करी मुहीम शुरू की थी| सौदी और येमन की सेना की इस कार्रवाई में बडी संख्या में आतंकी मारे गए थे, यह दावा येमन की सेना के सूत्रों ने किया था|

सैनिक प्रार्थनास्थल पर इकठ्ठा हुए थे तभी हमला होने से येमन के राष्ट्राध्यक्ष ने हौथी बागियों को कडे बोल सुनाए है| ‘हमें शांतिवार्ता करनी नही है, यह बात हौथी बागियों ने येमन के सैनिकों पर कायराना हमला करके दिखाई है| हौथी बागियों को संहार, विध्वंस के आगे कुछ दिखता ही नही है| सीर्फ विध्वंस करने के लिए ही हौथीयों ने ईरान से हाथ मिलाया है’, ऐसी आलोचना येमन के राष्ट्राध्यक्ष हादी ने की|

इसी बीच वर्तमान महीने के शुरू में अमरिका ने ईरान के दुसरे क्रमांक के नेता सुलेमानी को ड्रोन हमला करके मार गिराया था| इसके बाद ईरान और ईरान से जुडे गुटों ने सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी| येमन में हौथी बागियों ने भी ऐसी ही चेतावनी दी थी| इसके बाद येमन में सेना को हाय अलर्ट पर रखा गया था| पर, इसके बावजूद हौथी बागियों ने येमन की सेना को लक्ष्य किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.